अखिलेश का PM मोदी पर तंज, कहा- कुंभ से साधू चले गए अब कौन देगा आशीर्वाद?

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कांग्रेस से बड़ा दिल दिखाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बिना कांग्रेस के भी भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) को रोका जा सकता है। इसीलिए उत्तर प्रदेश में आप ने समझौता देखा है सपा, बसपा, आरएलडी और हमारे साथ है और निषाद पार्टी भी है।

Dharmendra kumar
Published on: 24 Feb 2019 7:49 PM IST
अखिलेश का PM मोदी पर तंज, कहा- कुंभ से साधू चले गए अब कौन देगा आशीर्वाद?
X

कानपुर: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कांग्रेस से बड़ा दिल दिखाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बिना कांग्रेस के भी भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) को रोका जा सकता है। इसीलिए उत्तर प्रदेश में आप ने समझौता देखा है सपा, बसपा, आरएलडी और हमारे साथ है और निषाद पार्टी भी है। कांग्रेस को राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, गुजरात, दिल्ली और पंजाब में बीजेपी को हराना चाहिए।

यह भी पढ़ें.....हम छोटे दलों के साथ सत्ता परिवर्तन करेंगे, फिर व्यवस्था परिवर्तन: शिवपाल

उत्तर प्रदेश जो बीजेपी को हरा रहा हो उसका बड़े दिल से सहयोग करना चाहिए। वही प्रधानमंत्री के प्रयागराज के दौरे पर तंज कसते हुए कहा कि जितने भी बड़े-बड़े साधू महात्मा थे कुभ से चले गए हैं। केवल कुछ लोग बचे है अब उनको आशीर्वाद कौन देगा? कल्पवासी सब चले गए स्नान करने वाली सभी तारीखे चली गई। अब आशीर्वाद कौन देगा आज मन की बात में कहा कि हमें आशीर्वाद मिले, जनता तो इंतजार कर रही है कि वोट की तारीख कब आए।

यह भी पढ़ें.....पचास हजार का इनामी कुख्यात बहेलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कानपुर एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए पहुचे थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि गांव में गरीब रहने वालो किसान के बारे पुनः नई दिशा में सोचना पड़ेगा। इसीलिए मैंने कहा नई शुरुआत के लिए शत प्रतिशत कर्ज माफ़ होना चाहिए।

यह भी पढ़ें.....प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को मायावती ने बताया छलावा

उन्होंने कहा कि जब बड़े-बड़े उद्योग पतियों का कर्ज माफ हो सकता है तो हमारे अन्नदाताओं का कर्ज माफ़ क्यों नही हो सकता है? यही के उद्योग पति बैंक का पैसा लेकर भाग गए बड़े ही आराम से हवाई जहाज में बैठ कर भाग गए और सरकार ने उन्हें नहीं रोका। उन्होंने इलाहाबाद की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि हम छात्र संघ के कार्यक्रम में शामिल होना चाहते थे, लेकिन मुझे हवाई जहाज से उड़ने नहीं दिया। यह उन्हीं को उड़ने देते है जो इनके लोग है।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!