अखिलेश यादव ने कसा तंज, कहा-भाजपा के रास्ते से देश को बचाना है

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि आज गुजरात से आये यमुना किनारे बैठने वाले सत्य की जगह झूठ और अहिंसा की जगह हिंसा को बढ़ावा दे रहे हैं।

Aditya Mishra
Published on: 30 Jan 2020 9:44 PM IST
अखिलेश यादव ने कसा तंज, कहा-भाजपा के रास्ते से देश को बचाना है
X

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि आज गुजरात से आये यमुना किनारे बैठने वाले सत्य की जगह झूठ और अहिंसा की जगह हिंसा को बढ़ावा दे रहे हैं।

उन्होंने सवाल किया कि भाजपा ने गांधी जी के रास्ते को देखिए किधर मोड़ दिया? भाजपा ने जो रास्ता अपनाया है, उससे देश को बचाना है। इसलिए हमें मिलकर एकजुटता से काम करना होगा। उनके दिखाए रास्ते पर चलने और उनके सपनों को पूरा करने का हमें संकल्प लेना है।

सपा प्रदेश मुख्यालय, में गुरुवार को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि, महाराजा सोहेलदेव राजभर जयंती, बसंत पंचमी तथा सरस्वती पूजा के कार्यक्रम में अखिलेश यादव ने गांधीजी और राजा सोहेल देव राजभर के चित्रों पर माल्यार्पण कर नमन किया।

ये भी पढ़ें...अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर कसा तंज, कही ये बड़ी बात

सपाई लोहिया, गांधी जी के रास्ते पर चले: अखिलेश

उन्होंने बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा की तथा सभी को बधाई देते हुए कहा कि डा. राममनोहर लोहिया, गांधी जी के रास्ते पर चले। समाजवादी भी उनके रास्ते पर चलते रहेंगे। अगले 100 वर्षों तक महात्मा गांधी के रास्ते से भारत को कोई डिगा नहीं सकता है।

सपा मुखिया ने गांधीजी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि राष्ट्रपिता गांधीजी ने दुनिया को सत्य-अहिंसा का संदेश दिया और भारत की आजादी के संघर्ष का नेतृत्व किया। उनके सत्याग्रह आंदोलन में लाखों लोग जुड़े। उन्होंने देश समाज के लिए जीवन पर्यंत संघर्ष किया।

उन्होंने कहा गांधी जी गुजरात में पैदा हुए एक लाठी और एक कपड़े में समाज और देश की लड़ाई लड़ी और पूरे देश को जगा दिया। उन्होंने यमुना के किनारे अंतिम सांस ली।

ये भी पढ़ें...अखिलेश यादव के पहल से संवरा इस युवक की जिंदगी

महाराजा सुहेलदेव राजभर ने हमेशा अन्याय का विरोध किया: अखिलेश

अखिलेश ने महाराजा सुहेलदेव राजभर की 1011वीं जयंती पर अपने सम्बोधन में कहा कि उनकी वीरता की तमाम गाथाएं हैं। उन्होंने अन्याय का विरोध किया तथा समाज के सद्भाव का संदेश दिया।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि बसंत पंचमी के साथ मौसम में बदलाव आता है। पूरे देश में इस दिन सरस्वती पूजा धूमधाम से मनाई जाती है। उन्होंने कहा मौसम में बदलाव के साथ हमें अपने अंदर भी बदलाव लाना होगा, जिससे राजनीतिक बदलाव हो सके।

ये भी पढ़ें...अखिलेश यादव का योगी सरकार पर हमला, ‘हम NPR नहीं भरेंगे, रोजगार मांगेंगे’

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!