अखिलेश यादव ने करणी सेना पर बोला हमला, कहा- यूपी सरकार कर रही फंडिंग

Akhilesh Yadav Attacked on Karni Sena: सपा प्रमुख अखिलेश यादव आज आगरा पहुंचे और सांसद रामजीलाल सुमन पर हुए हमले पर करणी सेना और यूपी सरकार पर बोला हमला।

Shweta Srivastava
Published on: 19 April 2025 4:44 PM IST (Updated on: 19 April 2025 5:20 PM IST)
Akhilesh Yadav Attacked on Karni Sena
X

Akhilesh Yadav Attacked on Karni Sena (Image Credit-Social Media)

Akhilesh Yadav Attacked on Karni Sena: समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन के घर पर बीते दिनों हमला हुआ था जिसके बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव उनसे मुलाकात करने पहुंचे। उन्होंने इस मौके पर करणी सेना पर हमला बोलते हुए कहा कि,"यह सरकार हिंसा को प्रायोजित करती है इनका उद्देश्य दलित और अल्पसंख्यकों को डरा कर रखना है। इसके बाद अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि सरकार करणी सेना को फंडिंग भी कर रही है। वहीं पुलिस भी उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

अखिलेश यादव ने करणी सेना पर बोला हमला

गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन ने राणा सांगा को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। जिसके बाद काफी बवाल हुआ था। इस पर करणी सेना ने आगरा पहुंचकर प्रदर्शन किया था। वहीं पिछले दिनों सांसद के घर पर कुछ लोगों ने हमला करने की कोशिश भी की थी। जिसके बाद समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन की सुरक्षा बढ़ा दी गई। सांसद के बयान को लेकर काफी चर्चा हुई, पूरे बवाल के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव आज सांसद से मिलने आगरा पहुंचे। इसके बाद उन्होंने यूपी सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए।

आपको बता दें कि अखिलेश यादव के इस दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के काफी तगड़े इंतजाम किए गए हैं। इसके साथ ही कई जवान सांसद के घर के आस-पास भी तैनात किए गए हैं। अखिलेश ने मीडिया से बातचीत के दौरान सरकार पर गंभीर आरोप लगाया और PDA को तोड़ने की कोशिश बताया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी बाबा साहेब अंबेडकर के संविधान और इसके तहत मिलने वाले अधिकारों का पालन करते हुए आगे बढ़ेगी। तलवार लहराने वालों और गाली गलौज करने वालों पर सख्त एक्शन लिया जाएगा।

अखिलेश यादव ने सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के घर पर हुए हमले को लेकर करणी सेना को दोषी ठहराते हुए आरोप लगाया और कहा कि, "यह PDA को डराने की कोशिश की गई है। उन्होंने कहा कि सांसद के आवास पर अचानक हमला नहीं हुआ है बल्कि यह हमला एक सोची समझी साजिश के तहत हुआ है। इन लोगों का इरादा उनकी जान लेना था।" अखिलेश ने यह भी कहा कि," हाल में हुए उप चुनाव में भी यह लोग डरा कर ही जीते हैं। प्रयागराज में एक दलित को मारकर जला दिया गया था। यह एक तरह से दलित अल्पसंख्यकों को डराने की कोशिश की जा रही है।"

अखिलेश यादव यहीं नहीं रुके उन्होंने यह भी कहा कि," यह करणी सेना नहीं यह योगी सेना है जिसके लिए सरकार फंडिंग कर रही है। सीएम के सजातीय लोगों ने जिस तरह तलवारे लहराई वह पिछड़ा दलित अल्पसंख्यकों को हटाने की कोशिश की। तलवार लहराने पर भी ना तो इन लोगों पर पुलिस ने कोई कार्रवाई की और ना किसी ने विरोध किया। इस तरह के शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अनुमति सरकार ने दी थी? उनका इरादा जान लेना था। यह सब प्रदर्शन सरकार की फंडिंग पर हो रहा है।"

Shivam Srivastava

Shivam Srivastava

Next Story