TRENDING TAGS :
अखिलेश यादव ने महापौर पद के अधिकतर प्रत्याशी किए घोषित, ये रहें उम्मीदवार
समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार (2 अक्टूबर) को इलाहाबाद, गाजियाबाद, कानपुर और सहारनपुर के नगर निगमों के महापौर पद के अधिकतर प्रत्याशी घोषित कर दिए है। इलाहाबाद नगर निगम में विनोद चंद दुबे, सपा से महापौर पद के प्रत्याशी होंगे। कानपुर नगर निगम के महापौर पद पर माया गुप्ता, जो महापौर रहे रतनलाल गुप्ता की पत्नी हैं, समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी होंगी।
लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार (2 अक्टूबर) को इलाहाबाद, गाजियाबाद, कानपुर और सहारनपुर के नगर निगमों के महापौर पद के अधिकतर प्रत्याशी घोषित कर दिए है।
ये हैं प्रत्याशी
इलाहाबाद नगर निगम में विनोद चंद दुबे, सपा से महापौर पद के प्रत्याशी होंगे। कानपुर नगर निगम के महापौर पद पर माया गुप्ता, जो महापौर रहे रतनलाल गुप्ता की पत्नी हैं, समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी होंगी। गाजियाबाद नगर निगम में महापौर पद पर राखी गर्ग और सहारनपुर में साजिद चौधरी महापौर पद के लिए समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी होंगे। इसके अलावा अखिलेश यादव ने ससपा के सभी 75 जिलों की नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों के प्रत्याशी भी तय कर दिए है। इसकी सूचना सभी जिलाध्यक्षों को भेज दी गई है।
क्या कहा सपा के मुख्य प्रवक्ता ने?
सपा मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा है कि समाजवादी पार्टी स्थानीय निकाय के चुनावों को पूरी गंभीरता से ले रही हैं। पार्टी को विश्वास है कि ये चुनाव आगामी लोकसभा चुनावों के दिशा संकेत हो सकते हैं। समाजवादी पार्टी के बढ़ते जनाधार और जनता में भारतीय जनता पार्टी के प्रति बढ़ते आक्रोश के चलते यह तय है कि अब स्थानीय निकायों में बहुमत समाजवादी पार्टी का ही होगा।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!