TRENDING TAGS :
UP: अखिलेश यादव बोले वसूली सरकार बन गई है मोदी सरकार; होली पर चाचा के क्यों छलके आंसू?
UP: वपाल ने लोगों से मिलकर बधाई दी और अबीर गुलाल लगाया। कुछ कार्यकर्ताओं ने उनको रंग से सराबोर कर दिया। वहीं पर मंडली के लोग फाग गायन में मस्त थे। लोगों के कहने पर शिवपाल ने भी फाग गाया।
Akhilesh Yadav Holi Celebration: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि अपने कारनामों के कारण मोदी सरकार अब वसूली सरकार बन गई है। सारी दुनिया में इनकी वसूली सरकार के रूप में ख्याति हो चुकी है। उन्होंने सैफई स्थित अपने आवास परिसर में कार्यकर्ताओं के साथ फूलों की होली खेली। यहां सुबह से दोपहर बाद तक फाग गायन भी हुआ। होली की शुरुआत अखिलेश ने मुलायम के समाधि स्थल पर प्रार्थना के साथ की।
पैतृक गांव सैफई में होली के अवसर पर आम जनमानस को संबोधित करते हुए अखिलेश ने कहा है कि जिस तरह से हजारों करोड़ों के इलेक्ट्रोरल बॉन्ड का घोटाला सामने आया है उससे केंद्र सरकार और भाजपा कहीं ना कहीं कटघरे में खड़ी हो गई है। चंदा किसी को भी स्वेच्छा से दिया जाता है लेकिन, यह सरकार ईडी-सीबीआई के जरिए जबरिया वसूली कर रही है।
इसे चंदा नही बल्कि गुंडई कहा जाता है। उन्होंने कहा कि हम सबको मिलकर अन्याय के खिलाफ लड़ते रहना है। यह केवल 2024 नहीं बल्कि हमारे देश के भविष्य का चुनाव है। जैसे समुद्र मंथन हुआ था वैसे ही इस बार संविधान मंथन हो रहा है। इसमें वह लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं और दूसरी तरफ वो हैं जो संविधान को खत्म करना चाहते हैं। अखिलेश ने कहा कि नेताजी ने जिस विचारधारा को हमें और आपको दिया सभी समाजवादियों की जिम्मेदारी बनती है कि उस विचारधारा को और ऊंचाई तक लेकर जाएं। शिवपाल ने रंगों में सराबोर होकर फाग गाया। इस दौरान मुलायम की स्मृति में उनकी आंखों में आंसू भी आ गए।
अपने बूथ बचाएं कार्यकर्ता
अखिलेश ने कहा कि सावधान रहना है अगर नहीं रहे तो इस बार लोकतंत्र नहीं बचेगा हमें आपको जो अधिकार मिले वह सब छीन लिए जाएंगे। सरकार जानबूझकर परीक्षा लीक करा रही है ताकि नौकरी देनी ना पड़े क्योंकि अगर नौकरी देंगे तो आरक्षण देना पड़ेगा। लोगों ने भाजपा का 2014 जैसे अच्छा स्वागत किया था, भरोसा है कि 24 में विदाई भी अच्छे से करेंगे। उन्होंने कहा है कि हमें पूरा भरोसा है प्रदेश सपा के साथ इंडिया गठबंधन के साथ खड़ा है। कार्यक्रम के दौरान अखिलेश के साथ साथ रामगोपाल यादव, शिवपाल यादव, धर्मेंद्र यादव समेत परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।
शिवपाल ने गाया फाग, मुलायम की याद में आए आंसू
सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने सैफई के लोगों और समर्थकों के साथ होली खेली। शिवपाल ने रंगों में सराबोर होकर फाग गाया। इस दौरान मुलायम की स्मृति में उनकी आंखों में आंसू भी आ गए। सोमवार की सुबह शिवपाल यादव 8 बजे से ही सैफई एसएस मेरमोरियाल कॉलेज में पहुंच गए। यहीं होली का आयोजन उनके समर्थकों ने किया था। शिवपाल ने लोगों से मिलकर बधाई दी और अबीर गुलाल लगाया। कुछ कार्यकर्ताओं ने उनको रंग से सराबोर कर दिया। वहीं पर मंडली के लोग फाग गायन में मस्त थे। लोगों के कहने पर शिवपाल ने भी फाग गाया।
भ्रष्टाचार की जननी भाजपा को हर हाल में हराएगा ‘इंडिया’ : शिवपाल सिंह यादव
सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा है कि देश के लिए भ्रष्टाचार की जननी बन चुकी भाजपा को इंडिया गठबंधन हर हाल में हरा देगा। शिवपाल होली के अवसर पर इटावा स्थित अपने चौगुर्जी आवास पर पत्रकारों से बात कर रहे थे।
शिवपाल सिंह ने होली पर आम जन को शुभकामनाएं देने के साथ ही कार्यकर्ताओं प्रत्याशियों को चुनावी मंत्र भी दिया। कहा कि सपा से जो प्रत्याशी घोषित हो चुके हैं और जो होंगे उनमें अब कोई बदलाव नहीं होगा। भाजपा को इस बार हराना है और नेताजी के संदेशों को कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाना है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के वादे खोखले निकले। खुद के बदायूं से चुनाव लड़ने के सवाल पर यादव ने कहा कि अभी तक तो हम ही चुनाव लड़ रहे हैं, लेकिन आगे देखेंगे जो पार्टी का और राष्ट्रीय नेतृत्व का निर्देश होगा उसे मानेंगे। हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा से फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के चुनाव मैदान में उतरने के सवाल पर यादव ने कहा कि भाजपा के लोग किसको किस सीट से चुनाव मैदान में उतार रहे है यह हम सभी देख रहे हैं। इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों को जिताना पहला प्रयास है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!


