TRENDING TAGS :
अखिलेश का ऐलान, सरकार बनने पर महापुरुषों की छुट्टियां होंगी बहाल
अखिलेश यादव ने कहा कि सन् 2022 में भाजपा सरकार का हिसाब किताब लिया जाएगा। ब्राह्मण समाज, बाल्मीकि समाज तथा व्यापारी समाज के लोगों का स्वागत करते हुए सपा नेता ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा को सशक्त चुनौती देने की स्थिति में सिर्फ समाजवादी पार्टी है।
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ऐलान किया है कि समाजवादी सरकार बनने पर पिछले अधूरे सभी विकासकार्य पूरे किए जाएंगे। जो छुट्टियां भाजपा सरकार ने रद्द कर दी हैं उन्हें दोबारा लागू किया जाएगा। उन्होंने भाजपा सरकार पर महापुरुषों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया और कहा कि वह समाज के महापुरुषों को सम्मान देना नहीं जानती। समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर शनिवार को विभिन्न समाज के लोगों ने पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की।
इस दौरान लोगों से बातचीत में उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का न तो महापुरूषों के प्रति सम्मान भाव है और नहीं विकासकार्यों में रूचि है। भाजपा-आरएसएस समाज को जोड़ने नहीं तोड़ने की राजनीति पर काम करते हैं। प्रदेश की सत्ता में किसी तरह वे आ तो गए किन्तु जनहित की एक भी योजना वे लागू नहीं कर सके। प्रगति के लिए सड़क, बिजली, पानी का महत्व भी भाजपाई नहीं समझते हैं।
''2022 में भाजपा सरकार का होगा हिसाब किताब''
उन्होंने कहा कि सन् 2022 में भाजपा सरकार का हिसाब किताब लिया जाएगा। ब्राह्मण समाज, बाल्मीकि समाज तथा व्यापारी समाज के लोगों का स्वागत करते हुए सपा नेता ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा को सशक्त चुनौती देने की स्थिति में सिर्फ समाजवादी पार्टी है। समाजवादी पार्टी ने जो वादे किए उन्हें निभाया है और अगली सरकार बनने पर वह सभी समाज की भलाई और बेहतरी के लिए काम करेगी।
ये भी पढ़ें...बनारस की बदलती तस्वीर देखने पहुंचे CM योगी, अधिकारियों को दिए ये निर्देश
कोरोना पर अखिलेश ने योगी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
उन्होंने कहा कि कोविड-19 का प्रकोप अभी भी जारी है। भाजपा सरकार की स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही से अस्पतालों में अव्यवस्था है। उत्तर प्रदेश में कोरोना की जांच और उससे संक्रमित तथा मृत लोगों के आंकड़ों में भी हेराफेरी हो रही है। बड़े जोर शोर से 20 लाख करोड़ के पैकेज की घोषणा हुई थी। उससे किनकी मदद हुई? भाजपा की गलत नीतियों के चलते प्रदेश पिछड़ता गया है। इस सरकार के समय एक यूनिट बिजली का उत्पादन तक नहीं हुआ। सड़के गड्ढ़ा मुक्त नहीं हुई, यद्यपि तारीखें कई बार घोषित हुई। भाजपा सरकार ने प्रदेशवासियों को धोखा दिया है।
ये भी पढ़ें...नवंबर में छुट्टियां ही छुट्टियां, निपटा लें बैंकों का काम, नहीं तो पड़ सकते हैं परेशानी में
इस मौके पर घाटमपुर कानपुर के ब्राह्मण समाज के लोगों ने उनसे भेंट की और समाजवादी पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया। समाजवादी पार्टी की नीतियों पर आस्था जताते हुए महाराजपुर विधानसभा कानपुर के गांधीग्राम की पर्षद विजयलक्ष्मी यादव, पूर्व पार्षद मनोज यादव, युवा व्यापार मण्डल के अध्यक्ष विजय कुमार जैन, महासचिव फलमण्डी समिति लवकुश पासवान तथा कानपुर होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष सुखवीर सिंह मलिक ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। व्यापार मण्डल कानपुर के एक्सप्रेस-वे रोड व्यापार मण्डल के अध्यक्ष रोशन गुप्ता, अनुराग साहू, कंफेक्शनरी एसोसिएशन के निखिल गुप्ता, नितिन साहू तथा आयुष्मान गुप्ता भी आज समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। इनके साथ कानपुर के आर्यनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अमिताभ बाजपेयी भी थे।
ये भी पढ़ें...11000 लोगों की गई नौकरीः इस बड़ी कंपनी ने लिया फैसला, कर्मचारियों की छंटनी
ब्राह्मण समाज के जिन लोगों ने अखिलेश यादव के नेतृत्व पर निष्ठा जताई वे पार्टी में भी शामिल हो गए हैं। उनमें पवन कुमार पाण्डेय, दिवाकर पाण्डेय, ऋषभ तिवारी, रीतेश द्विवेदी, बलवंत, धीरेन्द्र पाण्डेय, अजय मिश्रा, सुबोध दुबे, बद्री शुक्ला, अवधेश शुक्ला तथा रविशंकर मिश्रा शामिल हैं।
रिपोर्ट: अखिलेश तिवारी
दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!