TRENDING TAGS :
UP Politics: लागत मूल्य लगातार बढ़ रहा है, लेकिन किसान को उनकी फसलों की कीमत नहीं मिल पा रही, बोलेे- अखिलेश यादव
UP Politics: अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में आलू किसान बर्बाद हो गया। गन्ना की लागत बढ़ी पर सरकार ने गन्ने की कीमत नहीं बढ़ायी। गन्ना किसानों का चीनी मिलों पर अभी भी हजारों करोड़ रूपये बकाया है। गन्ना किसान परेशान है।
UP Politics: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि केन्द्र में भाजपा सरकार के नौ साल हो गए किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई। भाजपा किसानों से झूठे वादे करती है। किसानों को भ्रमित करने के लिए नए-नए कार्यक्रम घोषित करती है। खेती का लागत मूल्य लगातार बढ़ रहा है लेकिन किसान को उनकी फसलों की कीमत नहीं मिल पा रही है।
गन्ना किसानों हजारों करोड़ बकाया-अखिलेश
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में आलू किसान बर्बाद हो गया। गन्ना की लागत बढ़ी पर सरकार ने गन्ने की कीमत नहीं बढ़ायी। गन्ना किसानों का चीनी मिलों पर अभी भी हजारों करोड़ रूपये बकाया है। गन्ना किसान परेशान है। इसी तरह से प्रदेश में किसानों के गेंहू की सरकारी खरीद नहीं हो पायी। सरकारी क्रय केन्द्रों पर सन्नाटा पसरा है। भाजपा सरकार किसानों को अब मामूली सम्मान निधि के नाम पर भी धोखा दे रही है। किसानों को उनका हक न देने के लिए सरकार तरह-तरह के नियम बनाकर उलझाती है, जिससे किसान सरकार के बनाये नये-नये नियमों, कानूनों के चक्कर में फंसा रहे।
Also Read
बीजेपी सरकार पूंजीपतियों की पोशाक है-अखिलेश यादव
बीजेपी सरकार की नीयत किसानों के प्रति कभी ठीक नहीं रही। ये सरकार पूंजीपतियों की पोशक है। भाजपा सरकार अपने पूंजीपति मित्रों को नियम कानूनों को ताक पर रखकर फायदा पहुंचा रही है जबकि किसानों को कानूनों में उलझाकर परेशान करती है। भाजपा सरकार किसानों की दुश्मन है। भाजपा की गलत नीतियों के कारण किसान कर्ज में डूबता जा रहा है। किसान आत्महत्या करने पर मजबूर है।
अखिलेश यादव मुरादाबाद में
अखिलेश यादव से आज जनपद मुरादाबाद में पड़ोसियों द्वारा किए जा रहे छेड़छाड़ से तंग आकर आत्महत्या करने वाली नाबालिक के परिवार से मुलाकात की। अखिलेश यादव दोषियों के विरूद्ध कड़ी से कड़ी दंड दिए जाने की मांग की। उन्होने पीड़ित परिवार को एक लाख रूपये का चेक प्रदान किया। आगे भी न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी तथा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्त्म पटेल भी मौजूद थे।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!