×

UP Politics: प्रदेश में अपराधी बेलगाम, खुलेआम हत्या, लूट और अपराध की घटनाओं को दे रहे अंजाम-अखिलेश यादव

UP Politics: अखिलेश यादव ने बताया कि दबंगों ने अलीगढ़ में ट्रैफिक इंस्पेक्टर को गाड़ी से निकाल कर पीटा। पिटाई करने वाले भाजपा कार्यकर्ता थे।

Anant kumar shukla
Published on: 29 Oct 2023 11:10 AM
Akhilesh Yadav
X

Akhilesh Yadav (Photo-Social Media)

UP Politics: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में अपराधी बेखौफ है। अपराधी और दबंग हत्या, लूट और अपराध की अन्य घटनाओं को सरेआम अंजाम दे रहे है। अपराधियों में पुलिस का डर खत्म हो गया है। पिछले दिनों मेरठ में दबंगों ने पैसे के लेन-देन में इन्द्रशेखर की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद शव को पेड़ पर लटका दिया और हाथ बांध दिए।

अखिलेश यादव ने बताया कि दबंगों ने अलीगढ़ में ट्रैफिक इंस्पेक्टर को गाड़ी से निकाल कर पीटा। पिटाई करने वाले भाजपा कार्यकर्ता थे। पूरे प्रदेश में अपराधी, दबंग और भाजपा के नेता और कार्यकर्ता बेलगाम हो गया है। आखिर भाजपा में बढ़ती दबंगई के सिर के ऊपर प्रश्रय का हाथ कौन लगा रहा है। इन्हें कौन बचा रहा है?

प्रदेश में बढ़ रहा महिला अपराध-अखिलेश

सपा प्रमुख ने कहा कि प्रदेश में महिला अपराध लगातार बढ़ता जा रहा है। हर जिले में महिला अपराधों में तेजी से वृद्धि हुई है। कन्नौज के जलालपुर पनवारा में अपराधियों ने महिला को गोली मारी। पिछले दिनों एटा में झांड़ियों में लड़की की लाश मिली। उसके पेट में लोहे की राड घुसी थी। इस तरह की घटनाएं बेहद दुःखद है।

अपराधियों पर जीरो टॉलरेंस का दावा झूठा

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार का कानून व्यवस्था पर जीरो टॉलरेंस का दावा खोखला और झूठा है। सरकार अपराध रोकने में विफल रहे। कानून व्यवस्था पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है। मुख्यमंत्री जी और अधिकारी हवाई दावों और बयानबाजी से ही अपराध नियंत्रण कर रहे है। जमीन पर कोई काम नहीं है। बोले सपा सरकार में बनी डायल 100 पुलिस सेवा और 1090 महिला अपराध नियंत्रण सेवा को भाजपा सरकार ने बर्बाद कर दिया।

Anant kumar shukla

Anant kumar shukla

Content Writer

अनंत कुमार शुक्ल - मूल रूप से जौनपुर से हूं। लेकिन विगत 20 सालों से लखनऊ में रह रहा हूं। BBAU से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) की पढ़ाई। UNI (यूनिवार्ता) से शुरू हुआ सफर शुरू हुआ। राजनीति, शिक्षा, हेल्थ व समसामयिक घटनाओं से संबंधित ख़बरों में बेहद रुचि। लखनऊ में न्यूज़ एजेंसी, टीवी और पोर्टल में रिपोर्टिंग और डेस्क अनुभव है। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काम किया। रिपोर्टिंग और नई चीजों को जानना और उजागर करने का शौक।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!