TRENDING TAGS :
Aligarh News: विहिप मनाएगा स्थापना दिवस, निकाली जाएगी विशाल शोभायात्रा, जानिए क्या है प्रोग्राम
Aligarh News: विश्व हिन्दू परिषद के स्थापना दिवस पर आयोजित होने वाली शोभा यात्रा की जानकारी विहिप शोभा यात्रा आयोजन समिति ने प्रेसवार्ता करके दी।
Aligarh News: विश्व हिन्दू परिषद के स्थापना दिवस पर आयोजित होने वाली शोभा यात्रा की जानकारी विहिप शोभा यात्रा आयोजन समिति ने प्रेसवार्ता करके दी। बताया गया कि गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्व हिन्दू परिषद के स्थापना दिवस के अवसर पर विहिप स्थापना दिवस आयोजन समिति, हरिगढ़ महानगर विशाल शोभा यात्रा का आयोजन करने जा रही है।
श्रीराम की शिला रहेगी आकर्षण का केंद्र
शोभा यात्रा की जानकारी देते हुए मुकेश राजपूत ने बताया कि इस बार शोभा यात्रा का स्वरूप विशाल होने वाला है एवं मुख्य आकर्षणों में प्रमुख रूप से वह शिला का टुकड़ा भी होगा, जिससे प्रभु श्रीराम के विग्रह का निर्माण किया जा रहा है। इसके साथ अयोध्याजी धाम से प्रसाद भी मंगवाया गया है। इसके अलावा अखाड़ों में दनादन व्यायामशाला, शांतिकुंज अखाड़ा ,भूतेश्वर महादेव काली मंडल, गोपालजी अखाड़ा सनातनी सिख समाज का बाबा फतेह सिंह का गतका ग्रुप भी यात्रा में शामिल रहेगा।
यात्रा में मंदिरों की झांकी में भगवान श्रीराम मंदिर व राम दरबार की झांकी, बनियापाड़ा स्थित श्री बिहारीजी की झांकी जिसका इतिहास वृंदावन बिहारीजी के मंदिर से जुड़ता है। भगवान वाल्मीकि की झांकी, संत रविदास की झांकी, गिलहराज मंदिर की झांकी, खेरेश्वर महादेव मंदिर झांकी, गणेशजी मंदिर की झांकी उत्तरी अचल सरोवर, देवी मंदिर झांकी कनवरीगंज, गौमाता की झांकी इसके अतिरिक्त विहिप बजरंगदल के बजरंगियों, दुर्गावाहिनी की बहनों,मातृशक्ति की विभिन्न रचनाएं यात्रा में होंगी। इस मौके पर विहिप से दिनेश शास्त्री, आयोजन समिति से आयोजन समिति के संयोजक आलोक शिवाजी, सह संयोजक सरदार दीप सिंह, बबली उपाध्याय,सोनू सविता, अंकुर शिवाजी सर्वव्यवस्था प्रमुख देवेंद्र गुप्ता, सह-सर्वव्यवस्था प्रमुख मयंक कुमार, प्रचार प्रमुख प्रतीक रघुवंशी, विशाल देशभक्त मौजूद थे।
ये रहेगा यात्रा का रुट
शोभा यात्रा 2 सितंबर को दोपहर 2 बजे से अचलताल स्थित हीरालाल बारहसैनी कॉलेज से चलकर पुस्तक बाजार होते हुए, हलवाईखाना, फूलचौराहा, महावीरगंज होते हुए पत्थरबाजार, गांधीपार्क होते हुए वापस हीरालाल बारहसैनी इंटर कॉलेज में समाप्त होगी।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!