TRENDING TAGS :
Aligarh News: एमबीबीएस कर डॉक्टर बनी संजीवनी गौड,माता पिता भी हैं इसी प्रोफेशन में
Aligarh News: अलीगढ़ के खैर में एमबीबीएस करने के बाद संजीवनी गौड अपने माता पिता की ही तरह डॉक्टर बन गयी हैं जिससे उनके पेरेंट्स काफी खुश हैं कि उनके परिवार में तक और डॉक्टर शामिल हो गयी है।
Doctor Sanjeevani Gaud From Aligarh (Image Credit-Newstrack)
Aligarh News: अलीगढ़ के खैर में डॉक्टर परिवार की बेटी ने एमबीबीएस की परीक्षा पास कर घर परिवार व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। माता पिता के बाद पुत्री ने भी डॉक्टरी की परीक्षा पास कर माता पिता के सपने को पूरा कर दिया है।
एमबीबीएस कर डॉक्टर बनी संजीवनी गौड
जानकारी के अनुसार अलीगढ के खैर के पलवल रोड स्थित टेटीगांव तिराहे समीप संजीवनी हास्पीटल के संचालक डॉ. हरीश कुमार गौड व डॉ. हेमा गौड की पुत्री संजीवनी गौड ने बनारस के मेडिकल कालेज से एमबीबीएस की परीक्षा उत्तीर्ण की है। मेडिकल कालेज से एमबीबीएस की उपाधि मिलने के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
डॉ. संजीवनी गौड ने 12वीं कक्षा डीपीएस अलीगढ से उत्तीर्ण करने के बाद एमबीबीएस में दाखिला लिया था। माता पिता के बाद डॉ. संजीवनी परिवार की तीसरी डाक्टर है। डॉक्टर परिवार की दूसरी बेटी भी झांसी के मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहीं हैं। डॉ. संजीवनी गौड के डॉक्टर बनने पर दीपक गौड, राजेश गौड, सार्थक गौड, भव्य गौड, आराध्या गौड सहित चैयरमेन संजय शर्मा, दीपक शर्मा अनु आजाद, पूर्व विधायक प्रमोद गौड, ब्लॉक प्रमुख दिवाकर गौड, डॉ. डोरी लाल कुशवाहा, मुकेश उपाध्याय, डॉ. लखमीर सिंह कुशवाहा, मुकेश सूर्यवंशी, सत्येंद्र चौधरी एंव प्रदीप चौधरी कॉलोनाइजर, राहुल शर्मा पूर्व प्रधान उसरम, पूर्व चैयरमेन रघुकुल तिलक गौड, डॉ. बी.डी शर्मा, डॉ. महेश शर्मा, डॉ. आमिर, डॉ. अशोक शर्मा, राजू सौनी, विवेक वशिष्ठ, मदन शर्मा, मोहित शर्मा, करन शर्मा, अंकित राज, संतोष शर्मा भट्टा वाले, योगेश चौधरी व चंचल शर्मा कॉलोनाइजर, प्रमोद शर्मा बामनी कॉलोनाइजर, समाजसेवी अतुल गोयल आदि कस्बा वासियों ने हर्ष व्यक्त किया है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!