TRENDING TAGS :
Aligarh News: यमुना एक्सप्रेस वे पुल से गिरकर व्यक्ति की मौत, अंधेरे के चलते हआ हादसा
Aligarh News: अंधेरा होने के चलते यमुना एक्सप्रेस वे पुल का आभाश नहीं हुआ और पुल से नीचे गिरकर मौत हो गई। दो दिन तक बॉडी यमुना एक्सप्रेसवे पुल के नीचे पड़ी रही।
Aligarh News: रिटायर्ड जल निगम कर्मी की यमुना एक्सप्रेस वे पुल से गिरकर मौत हो गई। रिटायर्ड कर्मी दिल्ली से अलीगढ़ अपने रिश्तेदार से मिलने के लिए आ रहा था। बताया जा रहा है कि अंधेरा होने के चलते यमुना एक्सप्रेस वे पुल का आभाश नहीं हुआ और पुल से नीचे गिरकर मौत हो गई। दो दिन तक बॉडी यमुना एक्सप्रेसवे पुल के नीचे पड़ी रही। वहीं मंगलवार जब मवेशी चराने लोग पहुंचे तो शव मिलने से हड़कंप मच गया और पुलिस को सूचना दी गई। घटना थाना टप्पल के जीरो प्वाइंट स्थित यमुना एक्सप्रेस वे की है।
Also Read
एक्सप्रेस वे पुल के नीचे मिला शव
दिल्ली जल निगम से रिटायर हुए 61 वर्षीय रामहेत का पैतृक गांव अलीगढ़ में गोंडा के कैंमथर इलाके में है। रामहेत रविवार को अपने रिश्तेदार से मिलने के लिए दिल्ली से निकले थे। लेकिन अलीगढ़ में रिश्तेदार इंतजार करते रहे और रामहेत नहीं पहुंचे। परिजन और रिश्तेदारों ने चारों तरफ तलाश किया। लेकिन कोई पता नहीं चला। परिजनों ने दिल्ली में ही रामहेत के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। वहीं मंगलवार को यमुना एक्सप्रेस वे पुल के नीचे शव मिला। जिसके सूचना पुलिस को मिली। शव की पहचान दिल्ली निवासी रामहेत के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक रामहेत के पास बैग मिला है। जिसमे वह अपने भतीजे के बच्चे के लिए कुर्ता और टोपी लेकर आ रहे थे।
टप्पल पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। टप्पल के रहने वाले रिश्तेदार मनोज ने बताया कि रविवार की शाम को दिल्ली से अलीगढ़ के लिए चले थे। हम रात तक इंतजार करते रहे, लेकिन नहीं आए। उनका तलाश भी किया गया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!