Aligarh News: RMPSU की नई बिल्डिंग में नए सत्र से 26 कोर्सों की होगी पढ़ाई

Aligarh News: राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय की खैर रोड पर बिल्डिंग भी बनकर तैयार हो गई है। जिसमे नए सत्र से 26 कोर्सों की पढ़ाई अब विश्वविद्यालय की नई बिल्डिंग में ही होगी, जिसकी तैयारियां की जा रही है।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 20 March 2025 4:33 PM IST
Aligarh News: RMPSU की नई बिल्डिंग में नए सत्र से 26 कोर्सों की होगी पढ़ाई
X

RMPSU नई बिल्डिंग में नए सत्र से 26 कोर्सों की होगी पढ़ाई   (photo: social media )

Aligarh News: राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय की नई बिल्डिंग का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। नए सत्र से यहां पर 26 कोर्स की पढ़ाई शुरू की जाएगी। कुलपति ने बताया इस सत्र से नई बिल्डिंग में पोस्ट ग्रेजुएशन के साथ ग्रेजुएशन के भी 26 पाठ्यक्रम शुरू करने का हमारा विचार है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ज़िला अलीगढ़ शिक्षा का हब बनता नज़र आ रहा है। यहां एक केंद्र और दो राज्य विश्वविद्यालय है। राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय की खैर रोड पर बिल्डिंग भी बनकर तैयार हो गई है। जिसमे नए सत्र से 26 कोर्सों की पढ़ाई अब विश्वविद्यालय की नई बिल्डिंग में ही होगी, जिसकी तैयारियां की जा रही है। अभी इन सभी पाठ्यक्रमों की पढ़ाई मेडिकल रोड स्थित जामिया उर्दू में हो रही है।

विश्वविद्यालय का शिलान्यास 2021 में

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अलीगढ़ में राजा महेंद्र प्रताप सिंह के नाम पर विश्वविद्यालय का शिलान्यास 2021 में किया था। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने सितंबर, 2019 में अलीगढ़ में राजा महेंद्र प्रताप सिंह के नाम एक राज्य स्तरीय यूनिवर्सिटी खोलने की घोषणा की थी। पिछले साल मुख़्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अलीगढ़ में जनसभा के संबोधन में कहा था के अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से आगे निकलेगा राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय।

राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय में वर्ष 2023 में आठ पाठ्यक्रमों की पढ़ाई शुरू हुई थी। 2024 में 18 पाठ्यक्रमों की शुरुआत हुई। अब विश्वविद्यालय की नई बिल्डिंग बन कर तैयार हो गई है। इस लिए नए सत्र से 26 कोर्सों की पढ़ाई जामिया उर्दू की जगह विश्वविद्यालय की नई बिल्डिंग में होग। राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर नरेंद्र बहादुर सिंह ने नई बिल्डिंग और नए सत्र से 26 कोर्स की पढ़ाई शुरू किए जाने के संबंध में बताया।

2 वर्ष पूर्व 2022-23 में पहला सत्र शुरू किया

राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय की स्थापना के बाद 2 वर्ष पूर्व 2022-23 में पहला सत्र शुरू किया गया था। शासन से अनुमति लेने के बाद यहां पर 22 प्रोग्राम शुरू किए गए थे और पिछले साल चार कोर्स शुरू किए गए। इस तरह हमारे यहां कल पोस्ट ग्रेजुएशन के 26 पाठ्यक्रम शुरू किए गए हैं और इस सत्र से नई बिल्डिंग में पोस्ट ग्रेजुएशन के साथ ग्रेजुएशन के भी 26 पाठ्यक्रम शुरू करने का हमारा विचार है। कुलपति ने बताया कि शासन द्वारा हमें 43 विभागों की अनुमति 3 वर्ष पूर्व दी जा चुकी है। जैसे-जैसे हमारा कैंपस बनता चला जाएगा और भी विभाग और नए-नए कोशिश इसमें शामिल किए जाएंगे। हमारे तीन कैंपस हैं, तीनों कैंपस 2 किलोमीटर के अंदर है, जहां पर निर्माण कार्य अभी चल रहा है।

4 जिलों को लाभ

कुलपति ने बताया कि राजेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी का निर्माण हो जाने से 4 जिलों को लाभ मिल रहा है, जिसमें अलीगढ़, हाथरस, कासगंज और एटा शामिल है। इन चारों जिलों के 382 डिग्री कॉलेज को इस विश्वविद्यालय से लाभ मिल रहा है। इनकी मान्यता इसी यूनिवर्सिटी से है और इस वर्ष 15 डिग्री कॉलेज ने मान्यता के लिए अप्लाई किया था। जिसमें से हमने 7 डिग्री कॉलेज को एनओसी दे दिया है। इस तरह राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी से कुल 389 डिग्री कॉलेज को लाभ मिलेगा।

Monika

Monika

Mail ID - [email protected]

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!