TRENDING TAGS :
Aligarh News: घर से बुलाकर युवक की गोली मारकर हत्या, रुपयों के लेन-देन को लेकर हुआ था विवाद
Aligarh News: घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस हत्या के सिलसिले में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घटना थाना सिविल लाइन के जमालापुर के गुलजार वाली गली की है।
Aligarh News: रुपयों के लेन-देन में युवक को घर से बुलाकर बदमाशों ने गोली मार दी। जिससे उपचार के बाद युवक की मौत हो गई। घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस हत्या के सिलसिले में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घटना थाना सिविल लाइन के जमालापुर के गुलजार वाली गली की है।
सीसीटीवी में कैद हो गई वारदात, चेहरे पर मास्क लगाए था कातिल
मोहम्मद शाहिद का 27 साल का लड़का साजिद घर पर था। देर रात गोलू नाम का युवक अपने साथी के साथ साजिद को घर पर बुलाने आया। हालांकि शुरू में पिता शाहिद ने मना कर दिया। साजिद ने घर की दूसरी मंजिल से आकर देखा और घर से बाहर 10-12 कदम आगे गया। साजिद और गोलू के बीच में बातचीत के दौरान विवाद हुआ। इसी दौरान गोलू ने साजिद को गोली मार दी। हमलावर मौके से फरार हो गए। साजिद गोली लगते ही जमीन पर गिर गया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। गोली लगने पर साजिद को जेएन मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पिता मोहम्मद शाहिद ने बताया कि गोलू चेहरे पर मास्क लगाया हुआ था। उन्होंने बताया कि बेटे साजिद की कोई रंजिश नहीं थी।
सीओ ने दी ये जानकारी
घटना के संबंध में सिविल लाइन क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि साजिद को उसकी ही बिरादरी के एक साथी ने घर से बुलाया था। पैसे के लेनदेन में विवाद होने के चलते साजिद को गोली मार दी गई। पीड़ित परिजन की तहरीर के आधार पर समुचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दूसरे साथी की पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया इस संबंध विधिक कार्रवाई की जा रही है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!