Amethi News: ऑपरेशन सिंदूर की विजय के बाद अमेठी में निकली शौर्य तिरंगा यात्रा

Amethi News: सिंदूर की विजय के बाद भाजपा पूरे देश मे तिरंगा यात्रा निकाल रही है।इसी कड़ी में आज अमेठी में भी शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली है।

Surya Bhan Dwivedi
Published on: 17 May 2025 12:59 PM IST
Amethi News: ऑपरेशन सिंदूर की विजय के बाद अमेठी में निकली शौर्य तिरंगा यात्रा
X

Amethi News

Amethi News: ऑपरेशन सिंदूर की विजय के बाद भाजपा पूरे देश मे तिरंगा यात्रा निकाल रही है।इसी कड़ी में आज अमेठी में भी शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली है। अमेठी के जिला मुख्यालय गौरीगंज के सब्जी मंडी तिराहे से निकली यह यात्रा ब्लॉक परिसर स्थित शहीद स्मारक जाकर समाप्त हुई जहां भाजपा नेताओं ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी।यात्रा में प्रदेश के स्वास्थ्य राज्य मंत्री और तिलोई विधायक मयंकेश्वर शरण सिंह राज्यसभा सांसद अमरपाली मौर्य जिला पंचायत अद्यक्ष राजेश अग्रहरी समेत बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

दरअसल कुछ दिनों पहले हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद आतंवाद को खत्म करने के किये भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाते हुए बड़ी संख्या में पाकिस्तानी आतंकियों को खाक में मिला दिया।भारत के इसी ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद भाजपा पूरे देश में शौर्य तिरंगा यात्रा निकाल रही है इसी कड़ी में आज अमेठी में भी शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।

अमेठी के जिला मुख्यालय गौरीगंज स्थित सब्जी मंडी तिराहे से निकली यह यात्रा ब्लॉक परिसर स्थित शहीद स्मारक जाकर समाप्त हुई जहां भाजपा नेताओं ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी इस यात्रा में राज्यसभा सांसद अमरपाल मौर्य प्रदेश के स्वास्थ्य राज्य मंत्री और तिलोई विधायक मयंकेश्वर शरण सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष अग्रहरि नगर पालिका अध्यक्ष दीपक सिंह समेत सैकड़ो की संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।हाथों में तिरंगा लहराते भाजपा नेताओं कि यह यात्रा देशभक्ति गानों के साथ ब्लॉक परिसर जाकर समाप्त हुई।

Shalini singh

Shalini singh

Next Story