Amethi Road Accident: भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन ने बस को मारी टक्कर, 4 की मौत 12 घायल

Amethi Road Accident: क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना अतुल कुमार सिंह ने बताया कि दिल्ली से सिवान की तरफ जा रही एक बस अज्ञात वाहन से टकरा गई, जिसमे चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि 12 लोग घायल हो गए है।

Surya Bhan Dwivedi
Published on: 9 July 2024 3:08 AM GMT (Updated on: 9 July 2024 3:36 AM GMT)
Amethi Road Accident
X
मौके पर मौजूद पुलिस (Pic: Newstrack)

Amethi Road Accident: दिल्ली से सिवान जा रही एक बस अमेठी में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर सड़क हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजवा कर अन्य विधिक कार्यवाही में जुटी है।

जानकारी के मुातबिक अमेठी जिले के बाजार शुकुल थाना क्षेत्र के पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर किलोमीटर संख्या 68.8 के पास मंगलवार सुबह लगभग 3 बजे दिल्ली से सिवान की तरफ जा रही बस (UP 53 GT 2927) अज्ञात वाहन से पीछे से टकरा गयी। जिसमें बस का बायां हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान बस में बैठे चार लोगों की मौत हो गई। वहीं, इस हादसे में 12 लोग घायल हुए है। पुलिस ने घायलों को तत्काल इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जिसमें 11 लोगों का इलाज सीएचसी बाजार शुकुल में चल रहा है। एक अन्य को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। अभी मृतक व्यक्तियों की पहचान नहीं हो पाई है।

क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना अतुल कुमार सिंह ने बताया कि दिल्ली से सिवान की तरफ जा रही एक बस अज्ञात वाहन से टकरा गई, जिसमे चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि 12 लोग घायल हो गए है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। क्षतिग्रस्त बस को क्रेन बुलवाकर हटवा दिया गया है।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story