TRENDING TAGS :
Amethi News: संजय गांधी अस्पताल को लेकर चल रहा सत्याग्रह आंदोलन एक दिन के लिए स्थगित, फिर से होगी आंदोलन की शुरूआत
Amethi News: किशोरी लाल शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि एक दिन बाद शुक्रवार से नए तरीके के साथ पुनः आंदोलन फिर शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गांधी वादी तरीके के साथ हम लड़ाई अस्पताल को लेकर न्याय मिलने तक जारी रहेगी।
Amethi News (Pic:Newstrack)
Amethi News: संजय गांधी अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की बहाली को लेकर चल रहा सत्याग्रह आंदोलन तीसरे दिन स्थगित हो गया। सोनिया गांधी का प्रतिनिधित्व करने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता किशोरी लाल शर्मा की उपस्थिति में मशाल जुलूस के साथ सत्याग्रह आंदोलन समाप्त हुआ। किशोरी लाल शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि एक दिन बाद शुक्रवार से नए तरीके के साथ पुनः आंदोलन फिर शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गांधी वादी तरीके से अस्पताल को न्याय मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा।
फिर से करेंगे आंदोलन की शुरूआत
गांधी परिवार के बेहद करीबी एवं सोनिया गांधी के प्रतिनिधि किशोरी लाल शर्मा ने बुधवार को सत्य ग्रह आंदोलन समाप्त होने के बाद कहा कि हमारे आंदोलन का यह दूसरा फेज था। अभी हमने कल का आंदोलन स्थगित करके परसों से एक नया आंदोलन शुरुआत करने की बात कही है। अब नया आंदोलन गांव से लेकर चप्पे चप्पे पर जाएगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मेरा यही कहना है कि विरोध प्रदर्शन का अपना एक तरीका होता है। पुतला दहन करना कोई अच्छी बात नहीं है। राजनीतिक लड़ाई राजनीति की तरह से लड़ी जाए। हमारा यही संदेश हर कार्यकर्ता को समर्पित है। हमें हिंसा का सहारा नहीं लेना है। हमें गांधीवादी तरीके से लड़ाई को लड़ना है। वहीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के बयान के जवाब में उन्होंने कहा कि स्मृति ईरानी को बताने वाले लोग पढ़ाई लिखाई में कमजोर लगते हैं। स्मृति ईरानी को सच्चाई से दूर रखा गया है। जिस अस्पताल को बंद किया गया वह अस्पताल हजारों परिवारों के लिए इलाज का सहारा था। आयुष्मान कार्ड में नंबर वन था।
वही सत्याग्रह आंदोलन को लीड कर रहे कांग्रेस नेता दीपक सिंह ने केंद्रीय मंत्री स्मृति पर निशाना साधते हुए कहा कि देश के सारे सांसद, विधायक, एमएलसी, या जन प्रतिनिधि हो अस्पताल और फैक्ट्रियां खुलवाने के लिए जाने जाने जाते है। स्मृति ईरानी राज़नीति में पहली नेता होगी जो कई फैक्ट्रियां और अस्पताल बंद करवाने के लिए जानी जाएगी। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि स्मृति ईरानी हिंदुस्तान का हर डॉक्टर अपने मरीज़ का जीवन बचाने के लिए काम करता है। फ़िल्मी डायलॉग “मौत के घाट” बोलकर देश के डॉक्टरों को हत्यारा कहना उनका अपमान है। उन्होंने स्मृति ईरानी को नसीहत देते हुए कहा कि अपनी गरिमा का ध्यान रखें अब आप भारत सरकार में मंत्री हैं।
अमेठी ही नही वरना आसपास जिलों के आमजनमानस में बड़ा आक्रोश है। दीपक सिंह ने सत्याग्रह में अमेठी सुल्तानपुर प्रतापगढ़ रायबरेली की जनता का सत्याग्रह में शामिल होने दावा किया। SDM गौरीगंज,COM अमेठी, CO गौरीगंज ने सत्याग्रह स्थल पर पहुंचकर वार्ता की। उन्होंने कहा कि हम आपकी सारी मांगों को शासन स्तर पर भेज दिए हैं।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!


