अमित शाह ने कहा- सपा सरकार ने बुंदेलखंड की धरती चीरकर सिर्फ खनन किया, विकास नहीं

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह बुधवार (15 फरवरी) को महोबा में थे। यहां उन्होंने चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने यूपी की सत्ताधारी समाजवादी पार्टी (सपा) पर जमकर हमला बोला।

priyankajoshi
Published on: 15 Feb 2017 8:40 PM IST
अमित शाह ने कहा- सपा सरकार ने बुंदेलखंड की धरती चीरकर सिर्फ खनन किया, विकास नहीं
X

महोबा : भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह बुधवार (15 फरवरी) को महोबा में थे। यहां उन्होंने चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने यूपी की सत्ताधारी समाजवादी पार्टी (सपा) पर जमकर हमला बोला।

महोबा डाक बंगला मैदान में आयोजित रैली में अमित शाह ने सपा-कांग्रेस गठबंधन पर जमकर प्रहार किए। उन्होंने कहा कि मोदी से ढाई साल का हिसाब मांगने वाले पहले पांच साल का हिसाब दें। बता दें कि चौथे चरण में बुंदेलखंड के महोबा में मतदान होना है।

कांग्रेस ने विकास का काम नहीं किया

अमित शाह नहीं नहीं रुके उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि '60 साल तक कांग्रेस केंद्र में रही पर देश का कोई विकास नहीं हुआ।' शाह बोले, यदि प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनी, तो 70 लाख नौकरियां बेरोजगारों को दी जाएंगी।

सभा में पहुंची 3 हजार की भीड़

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बीजेपी प्रत्याशियों के पक्ष में महोबा के डांक बगला मैदान में चुनावी जनसभा की। शाह को सुनने के लिए तक़रीबन तीन हजार लोग ही जुटे थे। तय समय से ढाई घंटे देरी से पहुंचे अमित शाह अपने आधा घंटे के भाषण में सपा और कांग्रेस को कोसते नजर आए।

सपा-बसपा का खेल होगा बंद

शाह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, कि इस चुनाव में बीजेपी की लहर नहीं सुनामी है। 15 वर्षों से यूपी में खेल चल रहा है। कभी बहुजन समाज पार्टी (बसपा) आती है तो कभी सपा। इससे अब प्रदेश को छुटकारा मिलेगा।

priyankajoshi

priyankajoshi

इन्होंने पत्रकारीय जीवन की शुरुआत नई दिल्ली में एनडीटीवी से की। इसके अलावा हिंदुस्तान लखनऊ में भी इटर्नशिप किया। वर्तमान में वेब पोर्टल न्यूज़ ट्रैक में दो साल से उप संपादक के पद पर कार्यरत है।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!