TRENDING TAGS :
रंगे हाथों पकड़ा गया आपूर्ति निरीक्षक, डीलर से मांगी थी 10,000 रिश्वत
बागपत: ऐंटी करप्शन की टीम ने राशन डीलर से 10 हजार रुपए रिश्वत लेते एक आपूर्ति निरीक्षक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
टीम ने नोटों को सील करके आपूर्ति निरीक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा रही है।
घूसखोर आपूर्ति निरीक्षक पर दर्ज हुआ मुकदमा
रिश्वत की मांग
-बागपत के लुहारी गांव निवासी सुधीर कुमार ने तहसील दिवस में आपूर्ति निरीक्षक के खिलाफ शिकायत की थी।
-आपूर्ति निरीक्षक सुधीर पाल डीलर को कई महीने से रिश्वत के लिए परेशान कर रहा था।
-तहसील दिवस में शिकायत के बाद भी जब कार्रवाई नहीं हुई, तो डीलर ने एंटी करप्शन टीम से शिकायत की।
नोटों के साथ गिरफ्तार आपूर्ति निरीक्षक
जाल में फंसा
-ऐंटी करप्शन ने जाल बिछा कर राशन डीलर से आपूर्ति निरीक्षक को बड़ौत तहसील में बुलाने को कहा।
-आपूर्ति निरीक्षक ने जैसे ही रिश्वत ली, मौके पर मौजूद एंटी करप्शन की टीम ने केमिकल लगे नोटों के साथ उसे गिरफ्तार कर लिया।
-एंटी करप्शन टीम में 3 इंस्पेक्टर और कई अन्य सदस्य शामिल थे।
-रंगे हाथों पकडे गए आरोपी आपूर्ति निरीक्षक सुधीर पाल सिंह का कहना है कि नोट जबरन उसकी जेब में रखे गए हैं।
-आपूर्ति निरीक्षक ने रिश्वत मांगने के आरोपों से भी इनकार किया।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!