TRENDING TAGS :
Jhansi: महोबा-भिंड के बीच उरई- राठ होते हुए नई रेलवे लाइन जल्द, सर्वेक्षण की मिली स्वीकृति
Jhansi: रेल प्रशासन यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से निरंतर प्रयासरत रहता है। इसी क्रम में महोबा से भिंड के मध्य उरई तथा राठ होते हुए रेलखंड का सर्वे कार्य स्वीकृत कर लिया गया है।
Railway Jhansi Division News (Image social media)
Jhansi News: रेल प्रशासन यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से निरंतर प्रयासरत रहता है। इसी क्रम में अति हर्ष के साथ सूचित किया जाता है कि महोबा से भिंड के मध्य उरई तथा राठ होते हुए (217 किलोमीटर) रेलखंड का सर्वे कार्य स्वीकृत कर लिया गया है। उक्त रेल खंड की सर्वे लागत रु. 5.47 करोड़ है अवगत कराया जाता है कि महोबा से भिंड (वाया उरई एवं राठ) हेतु रेल लाइन निर्माण कई वर्षों से प्रस्तावित है।
वर्तमान समय में बुंदेलखंड में स्थानीय मांग के अनुरूप केंद्र की सरकार और राज्य सरकारों द्वारा अनेक अवसंरचनात्मक निर्माण तेज़ गति से किये जा रहे हैं | इसी क्रम में भिंड-महोबा के मध्य रेलवे के निर्माण से उरई, राठ इत्यादि क्षेत्रों का जुड़ाव भी परोक्ष रूप से प्रमुख शहरों से हो सकेगा, जिससे यात्रियों तथा उद्यमियों को भी लाभ पहुंचेगा।
स्वच्ता पखवाड़ा-2022 पर प्रतियोगिता आयोजित
स्वच्छ पखवाड़े-2022" के अन्तर्गत "स्वच्छ प्रतियोगिता दिवस" के रूप में मनाया गया | इस दौरान मंडल कार्यालय राजभाषा अनुभाग में प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया| इस अवसर पर आयोजित निबंध लेखन प्रतियोगिता में कर्मचारियों ने आगे बढ़कर भाग लिया | निबंध लेखन हेतु विषय "मानव जीवन में स्वच्छता का महत्व" रहा।
झाँसी मंडल के नए सहायक वाणिज्य प्रबंधक पंकज
पंकज कुमार त्रिपाठी ने झाँसी मंडल में सहायक मंडल प्रबंधक का पदभार ग्रहण किया | झाँसी मंडल आने से पूर्व पंकज प्रयागराज मंडल में सहायक वाणिज्य प्रबंधक के पद पर पदस्थ रहे | प्रयागराज मंडल में इन्होने अर्धकुम्भ तथा कोविड के दौरान विशेष गाड़ियों में आवश्यक मदद पहुचाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।
झाँसी रेल मंडल से 31 रेलकर्मचारी सेवानिवृत
उत्तर मध्य रेलवे झाँसी मंडल से माह सितम्बर में सेवानिवृत हुए रेल कर्मचारियों हेतु सम्मान समारोह का आयोजन किया गया | अपर मंडल रेल प्रबंधक विवेक कुमार मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित आज के कार्यक्रम में श्रीमती संध्या बंसल कार्यालय अधीक्षक मंडल रेल प्रबंधक कार्मिक समेत 31 रेल कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए हैं। सभी सेवानिवृत कर्मचारियों को अपर मंडल रेल प्रबंधक द्वारा भुगतान विवरण, सेवा प्रमाण पत्र, स्वर्ण जडित पदक एवं पीपीओ आदि प्रदान किये गए।
समस्त सेवानिवृत कर्मियों को कुल रु.13,31,60,818/- का भुगतान NEFT के माध्यम से सीधे उनके खातों में किया गया | समारोह के दौरान मंडल वित्त प्रबंधक राजेंद्र कुमार, मंडल कार्मिक अधिकारी श्री रविन्द्र कुमार एवं जी पी मिश्रा उपस्थित रहे तथा सभी सेवानिवृत कर्मचारियों द्वारा प्रदान की गयी रेल सेवा हेतु धन्यवाद दिया |
झाँसी के कर्मचारी को मिला रेल यात्रा व्रतांत पुरस्कार
रेल यात्रा व्रतांत पुरस्कार योजना-2021 में झाँसी मंडल विद्युत लोको शेड के तकनीशियन-1 के पद पर पदस्थ अभिषेक श्रीवास्तव द्रवारा प्रतिभागिता की गयी तथा उनके द्वारा लिखी गयी लेखनी "लम्बी दूरी" नामक रेल यात्रा वृतांत के लिए सम्पूर्ण भारतीय रेल में प्रथम पुरुष्कार के रूप में 10000/- रु. की पुरुस्कार राशि एवं प्रशस्ति-पत्र के साथ रेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सम्मानित किया गया। अभिषेक द्वारा लोको शेड तथा सम्पूर्ण झाँसी मंडल को इस उपलब्धि के माध्यम से गौरवान्वित किया है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!


