TRENDING TAGS :
ATS की कार्रवाई, 2000 साल पुराने गुप्तकालीन सिक्कों के साथ तस्कर गिरफ्तार
नोएडा: प्राचीन काल की कलाकृतियों, सिक्कों के साथ एसटीएफ और डायरेक्टेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस की संयुक्त टीम ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। तस्कर की पहचान श्याम सिंह ऊर्फ डॉक्टर के रूप में हुई है। डॉक्टर 20 साल की उम्र से तस्करी कर रहा था। शुक्रवार (30 नवंबर) को नोएडा फेज- 3 पुलिस ने 25 एंटी क्यूटी एंड आर्ट ट्रेजर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
एसटीएफ पुलिस उपाधीक्षक राजकुमार मिश्रा ने बताया, कि मुखबीर से सूचना मिली एक व्यक्ति गुरुवार को पुरातात्विक वस्तुओं को अवैध रूप से बेचने के लिए ममूरा चौक पर आएगा। जानकारी रेवेन्यू विभाग से साझा किया गया। जिसके बाद दोनों ही टीम ने संयुक्त रूप से श्याम सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में श्याम सिंह ने बताया कि वह गत 20 साल से प्राचीनकाल की वस्तुओं की तस्करी करता आ रहा है। वह मध्यप्रदेश से इन वस्तुओं को लाकर दिल्ली-एनसीआर में महंगे दामों पर बेचता था।
1990 में तस्करी के आरोप में गया था जेल
पूछताछ में उसने बताया कि 1990 में वह प्राचीनकाल की वस्तुओं की तस्करी के आरोप में राजस्थान के अलवर में पकड़ा गया था। इसके बाद 2009 में बिहार में भी उसकी गिरफ्तारी हुई थी। इसके बाद श्याम सिंह इसी साल वाराणसी के सारनाथ में पकड़ा गया। जिसके कब्जे से काले रंग के पत्थर पर बनी नखासी विष्णु की प्रतिमा जो गरूड़ पर सवार थी, बरामद की गई। उसने यह मूर्ति कोलकाता के तारकेश्वर शर्मा से तीन लाख पचास हजार में खरीदी थी, जिसे दिल्ली में सुरेंद्र सिंह सरदार को ऊंचे दाम पर बेचने जा रहा था।
2000 साल पुराने सिक्के भी मिले
डॉक्टर ने बताया, कि यह कलाकृति व सिक्के वह जिला सागर मध्यप्रदेश से लाया है। इसमें कुछ सिक्के गुप्त काल के हैं। जो लगभग 2000 साल पुराने हैं। इनकी अंतराष्ट्रीय बाजार में कीमत लाखों में है। एसटीएफ ने श्याम सिंह के पास से एक चांदी का यंत्र, तीन तांबे के सिक्के, चार चांदी के सिक्के, एक दो आने का सिक्का, पैर में पहनने वाली बिछिया का एक हिस्सा, आठ मोती, सात मनके, एक तांबे का टूटा हुआ हिस्सा, एक सफेद पत्थर का टुकड़ा, एक टेराकोटा का मगरमच्छ, एक टेराकोटा की मूर्ति, टेराकोटा की बड़ी मटकी, टेराकोटा की छोटी मटकी, मिट्टी के मोती जब्त किए। इनकी कीमत अंतराष्ट्रीय बाजार में लाखों रुपए है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!