औरैया: भाजपा की नीतियों को लोगों तक पहुंचाने निकले पार्टी नेता

शनिवार को पूर्व ब्लाक प्रमुख राज कुमार दुबे क्षेत्रीय लोगों को भारतीय जनता पार्टी सरकार की नीतियों को बताने के लिए निकल पड़े हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर वह लोगों में फैली भ्रांतियों को हटाए जाने के लिए पार्टी की नीतियों व नीतियों को बता रहे हैं।

Ashiki
Published on: 6 Feb 2021 11:05 PM IST
औरैया: भाजपा की नीतियों को लोगों तक पहुंचाने निकले पार्टी नेता
X
औरैया: पार्टी की नीतियों को बताने के लिए जनता के बीच निकले पूर्व ब्लाक प्रमुख

औरैया: शनिवार को पूर्व ब्लाक प्रमुख राज कुमार दुबे क्षेत्रीय लोगों को भारतीय जनता पार्टी सरकार की नीतियां व नीतियों को बताने के लिए निकल पड़े हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर वह लोगों में फैली भ्रांतियों को हटाए जाने के लिए पार्टी की नीतियों व नीतियों को बता रहे हैं। इस दौरान उनके साथ दर्जनों समर्थक भी लोगों को जागरूक करने का प्रयास कर रहे थे।

ये भी पढ़ें: कन्नौज: विसर्जन यात्रा से लौट रहे लोगों पर हमला, पांच की हालत गंभीर

ग्रामीणों से की मुलाकात

पूर्व ब्लाक प्रमुख राज कुमार दुबे शनिवार को विकासखंड के ग्राम सेगनपुर, बटपुरा, ततारपुर, छोटी-बड़ी गूंज व जूहीखा के ग्रामीणों से मिले। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुना और उनका निस्तारण कराए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी के एक कर्मठ सिपाही है और वह किसी भी कीमत पर लोगों को परेशान नहीं देख सकते हैं।

[video width="640" height="352" mp4="https://newstrack.com/wp-content/uploads/2021/02/VID-20210206-WA0286.mp4"][/video]

उन्होंने कहा कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा उन्हें जिम्मेदारी दी गई है कि वह आसपास के क्षेत्रों का भ्रमण कर लोगों से उनकी समस्याएं जाने और उनका निस्तारण कराए जाने का प्रयास करें। श्री दुबे ने कहा कि वह प्रतिदिन करीब आधा दर्जन गांव में जाकर लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण कराए जाने का प्रयास करते हैं। बताया कि यदि आवश्यकता पड़ी तो वह इस संबंध की जानकारी मुख्यमंत्री स्तर तक पहुंचाएंगे।

ये भी पढ़ें: सहारनपुर: 13 गांवों में 25 तालाबों पर अवैध कब्जा, कराया गया खाली

इस दौरान पूर्व ब्लाक प्रमुख दुबे के साथ प्रधान अरविंद, रघुवीर कठेरिया, शुगर लाल कठेरिया, राजेंद्र कुशवाहा, शौकत अली, गौरव पांडे, गोपाल दुबे, अनूप दुबे, मोहन, कल्लू भदौरिया, विकास दुबे, कुलदीप सेंगर, छोटू भदौरिया, मोहन, शेष नारायण दुबे, गोलू तिवारी, संजीव दुबे, संजीव चतुर्वेदी, मथुरा बाथम, सुल्तान कुशवाहा, प्रभात दुबे, आशुतोष अवस्थी सहित दर्जनों लोग उनके साथ चल रहे थे।

रिपोर्ट: प्रवेश चतुर्वेदी, औरैया

Ashiki

Ashiki

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!