TRENDING TAGS :
Auraiya News: निर्माणधीन पुल का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम
Auraiya News: शेरगढ़ घाट पर बनाए जा रहे यमुना के निर्माणधीन पुल का निरीक्षण करने के लिए जिलाधिकारी पहुंचे जहां पर उन्होंने कामकाज को चेक किया।
निर्माणधीन पुल का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम (Social Media)
Auraiya News: शेरगढ़ घाट पर बनाए जा रहे यमुना के निर्माणधीन पुल का निरीक्षण करने के लिए जिलाधिकारी पहुंचे जहां पर उन्होंने कामकाज को चेक किया तो वही काम में तेजी लाने के आदेश दिए।
डीएम ने किया निरिक्षण
औरैया में यमुना नदी के पास शेरगढ़ में लंबे समय से पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। जिसको लेकर खुद जिलाधिकारी डॉक्टर इंद्रमणि त्रिपाठी निरीक्षण करने के लिए मौके पर पहुंचे जहां पर उन्होंने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने पुल में इस्तेमाल की जाने वाली सामग्री को चेक किया। साथ ही साथ उन्होंने संबंधित ठेकेदार और कर्मचारियों को आदेश दिए की पुल बनाने में किसी भी तरीके की लापरवाही ना बरती जाए। जल्द से जल्द पुल को बनकर तैयार कर लिया जाए।
मानसून आने से पहले हो जाए कामकाज पूरा
जिलाधिकारी डॉक्टर इंद्रमणि त्रिपाठी ने निर्माण कार्य करने वाले कर्मचारियों को और संबंधित अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि मानसून आने से पहले इस काम को पूरा कर लिया जाए क्योंकि मानसून के द्वारा लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
बताते चलें कि शेरगढ़ इलाके में बंद रहे पुल से लोगों को काफी हद तक सफर में होने वाली परेशानियों से निजात मिलेगी। बताते चलें की बारिश के दौरान यहां लोगों को अवाजाही करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था क्योंकि बारिश के दौरान जगह-जगह पर पानी भर जाता था। वहीं शासन के आदेश के बाद पुल बनाने का आदेश जारी किया गया और उसके बाद यमुना नदी पर पुल का निर्माण कार्य शुरू हुआ।
पुल बनने से लोग दिख रहे खुश
शेरगढ़ इलाके में बन रहे यमुना पुल को लेकर लोगों में काफी खुशी दिखाई दे रही। लोगों का कहना है कि इस पुल से हम लोगों को सफर करने में काफी हद तक आसानी होगी। हम लोगों को होने वाली परेशानियों से निजात मिल जाएगी।