TRENDING TAGS :
Auraiya News: कलयुगी बेटे की करतूत, कुल्हाड़ी से काटकर की माता-पिता की हत्या, जाने क्या थी प्रमुख वजह
Auraiya News: सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम नें घटना स्थल का मुआयना किया। इसके बाद दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Son killed parents due to property dispute (Photo-Social Media)
Auraiya News: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले से बेहद डरावनी घटना सामने आई है। कलयुगी बेटे की करतूत सुन आप की भी रूह कांप जाएगी। आज यानी शुक्रवार को बेटे नें संपत्ति विवाद के चलते अपने बुजुर्ग माता-पिता की कुल्हाड़ी से कारटकर बेरहमी से हत्या कर दी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम नें घटना स्थल का मुआयना किया। इसके बाद दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
क्या है पूरा मामला?
औरैया के दिबियापुर थाना क्षेत्र में स्थित पुराना दिबियापुर में रहने वाले रामलाल राजपूत पेशे से किसान थे। रामलाल पत्नी राम जानकी तीन बेटे- रमाकांत, उमाकांत और सर्वेश के साथ रहते थे। मिली जानकारी के अनुसार रामलाल का बड़ा बेटा रमाकांत संपत्ति को लेकर आएदिन विवाद करता था। यही वजह था कि रामलाल ने अपने दोनों छोटे बेटों उमाकांत और सर्वेश के नाम पर चार बीघा जमीन कर दी थी। इसी को लेकर बड़ा बेटा रमाकांत नाराज चल रहा था। रामलाल राजपूत किसान थे।
मृतक दंपत्ति के छोटे बेटे ने जानकारी दिया कि बड़े भाई ने मम्मी-पापा की हत्या कर दी। संपत्ति में हिस्से को लेकर रोजाना मारपीट और लड़ाई झगड़ा करता था। बुधवार को थाने में तहरीर दिय गया था। लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। गुरुवार की रात मम्मी-पापा जानवरों के बेड़े के पास बने छप्पर में सो रहे थे। इसी बीच आधी रात को बड़े भाई नें मम्मी-पापा की हत्या कर फरार हो गया।
आरोपी को अरेस्ट करने के लिए जुटी पुलिस
मामले पर जानकारी देते हुए एसपी चारू निगम ने बताया की थाना दिबियापुर में एक पुराना दिबियापुर गांव है। शुक्रवार की सुबह सर्वेश के द्वारा सूचना मिली कि बड़े भाई रमाकांत ने माता-पिता की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी है। रमाकांत के तीनो बेटे- रमाकांत, उमाकांत और सर्वेश एक ही मकान में रहते हैं। किसी विवाद के चलते माता-पिता ने उमाकांत और सर्वेश के नाम चार बीघा जमीन कर दी थी। रमाकांत को जमीन में हिस्सा नहीं मिलने के कारण आएदिन घर में विवाद होता रहता था। फिलहाल आरोपी मौके से फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें लगा दी गई हैं।