TRENDING TAGS :
UP Election 2022: कांग्रेस ने CM योगी को बोला बुलडोजर नाथ योगी, भड़क उठे भाजपा विधायक, दिया ये जवाब
UP Election 2022: प्रियंका गांधी की गोरखपुर रैली में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बुलडोजर नाथ योगी कहने पर भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) के विधायक सतीश शर्मा भड़क गए।
बाराबंकी: प्रियंका गांधी की गोरखपुर रैली में योगी आदित्यनाथ को कहा गया बुलडोजर नाथ योगी
UP Election 2022: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर राजनीतिक पार्टियों और उनके नेताओं के बीच अब जुबानी जंग शुरू हो गई है। इसी क्रम एक विवादित बयान कांग्रेस की रैली में दिया गया है जिसमें सीएम योगी को बुल्डोजर योगी कहा गया जिसपर पर भड़के भाजपा विधायक सतीश शर्मा ने कहा कि प्रियंका गांधी का भूमाफियाओं से प्रेम है, भूमाफियाओं पर ऐसे ही बुलडोजर चलता रहेगा।
बता दें कि प्रियंका गांधी की गोरखपुर रैली (Priyanka Gandhi Gorakhpur rally) के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Aditya Nath) को बुलडोजर नाथ योगी कहने पर भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) के विधायक सतीश शर्मा भड़क गए। इस बयान को लेकर भाजपा विधायक ने प्रियंका गांधी पर जमकर निशाना साधा और कहा कि उनको भू माफियाओं से प्रेम है और यह कांग्रेस पार्टी की ही संस्कृति रही है। भाजपा विधायक ने कहा कि उत्तर प्रदेश के सभी भूमाफियाओं के खिलाफ योगी सरकार ऐसे ही कार्रवाई करती रहेगी और उन पर बुलडोजर चलाती रहेगी।
प्रियंका गांधी की गोरखपुर रैली के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ को कहा गया था बुलडोजर नाथ योगी
दरअसल, मामला यह है कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की गोरखपुर रैली के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बुलडोजर नाथ योगी कहा गया था। जिस पर आज भारतीय जनता पार्टी के दरियाबाद विधानसभा से विधायक सतीश शर्मा (MLA Satish Sharma) भड़क गए। विधायक सतीश शर्मा ने कहा कि प्रियंका गांधी को भूमाफियाओं से प्रेम है और कांग्रेस पार्टी की शुरुआत से ही यही संस्कृति रही है।
योगी सरकार भूमाफियाओं पर ऐसे ही बुलडोजर चलाती रहेगी- विधायक सतीश शर्मा
विधायक सतीश शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार सभी भूमाफियाओं (land mafia) के खिलाफ ऐसे ही कार्रवाई करती रहेगी और उन पर बुलडोजर चलाती रहेगी। सतीश शर्मा ने कहा कि भू माफियाओं से छुड़वाई गई जमीन को उत्तर प्रदेश के गरीबों को दिया जा रहा है। विधायक सतीश शर्मा ने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता कांग्रेस को नकार चुकी है और एक बार फिर 2022 के विधानसभा चुनाव में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है।
taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!



