TRENDING TAGS :
संजय निषाद के बिगड़े बोलः निषाद समाज पर उठने वाले हर हाथ को तोड़ दिया जाएगा, फूलन देवी के हत्यारों से बदला लेना है
Gonda News: डॉ. संजय निषाद रविवार को सपा, बसपा व कांग्रेस पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि इन पार्टियों ने हमारा वोट लेकर हमारे समाज को आरक्षण से बाहर किया है।
संजय निषाद के बिगड़े बोल
Gonda News: निषाद पार्टी (Nishad Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद (National President Dr. Sanjay Nishad) रविवार को सपा, बसपा व कांग्रेस पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि इन पार्टियों ने हमारा वोट लेकर हमारे समाज को आरक्षण से बाहर किया है। यह उनकी नहीं हमारी कमी है, समय पर हम अपने अधिकार के उपयोग नहीं कर पाते हैं। उन्होंने कहा कि जिस समाज के लोगों ने आवाज उठायी उन्हें हिस्सा मिला। लेकिन अभी तक निषाद समुदाय के लोगों ने अपने हक की आवाज बुलंद नहीं की, जिससे हम अपना हक पाने से वंचित हैं।
वे यहाँ विधान सभा क्षेत्र कर्लनगंज के ग्राम शाहपुर में निषाद समुदाय द्वारा आयोजित स्वागत समारोह (Swagat Samaroh) को सम्बोधित कर रहे थे। निषाद समाज के लोगों को विश्वास दिलाते हुए उन्होंने कहा कि अपने हक की लड़ाई लड़कर आपका यह बेटा विधान परिषद सदस्य बनकर आपके सामने आया है। अब आपका हक दिलाने का पावर भी मिल गया है। उन्होंने कहा कि अब आपको किसी से डरने की जरूरत नही है। कोई अधिकारी कर्मचारी या पुलिस कर्मी समाज के लोगो को प्रताड़ित करता है तो दो घन्टे के अंदर उसके विरुद्ध कार्रवाई होगी, आपके ऊपर उठने वाले हाथ को तोड़ दिया जायेगा। अपने समाज की फूलनदेवी व जमुना निषाद की हत्या करवा दी गई उनसे भी बदला लेना है। और यह निषाद पार्टी के झंडे के नीचे एक जुट होंने पर ही हो पायेगा।
डॉ. संजय निषाद ने कहा कि अनुसूचित जाति के लोगों ने एक जुटता दिखायी अब उनके घर में हरवाहा नही अधिकारी जन्म लेने लगे हैं। प्रांतीय अध्यक्ष बाबूराम निषाद, दुर्गेश निषाद, आरती कश्यप, विनोद साहनी, मनोज वर्मन आदि नेताओं ने समारोह को सम्बोधित किया। निषाद समुदाय द्वारा आयोजित स्वागत समारोह की अध्यक्षता अवधेश निषाद व संचालन सिद्धनाथ निषाद ने की। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर राम चन्दर निषाद, राजकमल गौड़, विजय कुमार पुजारी, सजंय साहनी, हरीनाथ साहनी, अनिल कुमार निषाद, अरुणेंद्र कश्यप, डॉ.अशोक कुमार निषाद, नाथे निषाद व करन निषाद सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे।
taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!