Akhilesh Yadav News: सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बाेले, विपक्ष को बदनाम करने की साजिशें हो रही हैं तेज

Akhilesh Yadav News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि विपक्ष को बदनाम करने की साजिशें तेज हो रही हैं। अब तो जनता पूरी तरह भाजपा के खिलाफ विपक्ष के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि भाजपा का डर हर दिन बढ़ता जा रहा है।

Newstrack          -         Network
Newstrack Newstrack - NetworkPublished By Deepak Kumar
Published on: 30 Dec 2021 8:45 PM IST
Lucknow News in Hindi
X

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुख्यमंत्री अखिलेश यादव। 

Akhilesh Yadav News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष (Samajwadi Party National President) एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Former CM Akhilesh Yadav) ने कहा है कि विपक्ष को बदनाम करने की साजिशें तेज हो रही हैं। अब तो जनता पूरी तरह भाजपा (BJP) के खिलाफ विपक्ष के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि भाजपा (BJP) का डर हर दिन बढ़ता जा रहा है। डरी-सहमी भाजपा विपक्ष के प्रति ज्यादा से ज्यादा असहिष्णु और आक्रामक होती जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 2018 से जारी 68,500 एवं 69,000 शिक्षकों की भर्ती में दलितों-पिछड़ों के आरक्षण में भारी घोटाला किया गया।

भाजपा के राज में नौजवानों को किया जा रहा प्रताड़ित : अखिलेश यादव

अखिलेश यादव (Former CM Akhilesh Yadav) ने कहा कि भाजपा के राज में नौजवानों को सबसे ज्यादा प्रताड़ित किया जा रहा है। भाजपा सरकार (BJP Government) के निर्दयी राज में 4 लाख नौकरियों और एक करोड़ रोजगार का सच आज 69,000 भर्ती के मामले में मांग कर रहे अभ्यर्थियों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार से सामने आ रहा है। मुख्य विपक्षी दल के नेता अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) मंच से नौकरी-रोजगार के सत्य से परे आंकड़े देते नहीं थकते जबकि बेरोजगार उनके द्वार पर शासन-प्रशासन की हिंसा के शिकार हो रहे हैं। होर्डिंग लगाने वाले मुख्यमंत्री उनके होर्डिंग क्यों नहीं लगवा देते जिनको उन्होंने नौकरियां-रोजगार दिया है? उन्होंने कहा कि भाजपा की एनकाउंटर संस्कृति में कुछ पुलिस वाले भी बेरहम हो गए हैं। शिक्षक भर्ती के प्रदर्शनकारियों की गर्दन पर हाथ डालने वाले प्रशासन को उत्तर प्रदेश के बेरोजगार युवक जवाब देंगे।

''डबल इंजन सरकार ने पिछड़ों के साथ किया धोखा और छल''

अखिलेश यादव (Former CM Akhilesh Yadav) ने कहा कि सच तो यह है कि केन्द्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार ने पिछड़ों के साथ धोखा और छल किया है। आरक्षण खत्म करने का षड्यंत्र किया जा रहा है। भाजपा जातीय जनगणना नहीं कराना चाहती क्योंकि भाजपा का बुनियादी चरित्र सामाजिक न्याय के विरुद्ध है। उन्होंने कहा कि किसान, श्रमिक उसकी प्राथमिकता में नहीं है। केवल पूंजी घरानों और कॉरपोरेट दुनिया से ही उनका वास्ता है। इसमें दो राय नहीं कि होने वाला चुनाव देश के भविष्य की दशा-दिशा भी तय करेगा। यह चुनाव वंचित और युवा वर्ग को अपने संविधान और सम्मान बचाने का ऐतिहासिक अवसर है।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!