TRENDING TAGS :
Ayodhya News: अयोध्या के इतिहास में पहली बार एक साथ 12 मुख्यमंत्री रामलला के दर्शन करेंगे
Ayodhya News: भाजपा के काशी-अयोध्या यात्रा योजना के अंतर्गत अब 12 मुख्यमंत्री एक साथ रामलला के दर्शन करेंगे, जिनकी अगवानी सीएम योगी आदित्यनाथ खुद करेंगे।
अयोध्या: 12 मुख्यमंत्री रामलला के दर्शन करेंगे: photo - social media
Lucknow: अयोध्या (Ayodhya) के इतिहास में यह पहला अवसर होगा जब एक साथ 12 मुख्यमंत्री रामलला के दर्शन करेंगे (12 Chief Minister will visit Ramlala)। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) बुधवार को अयोध्या जाएगें। जहां पर भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों का स्वागत करने के बाद उन्हें हनुमानगढी और रामलला के दर्शन कराएगें। मुख्यमंत्रियों की अगवानी को लेकर मुख्य सचिव आरके तिवारी (Chief Secretary RK Tiwari) अयोध्या पहुंच चुके हैं।
उल्लेखनीय है कि भाजपा काशी-अयोध्या यात्रा (BJP Kashi-Ayodhya Yatra) के जरिए धर्म के प्रति निष्ठा व आस्था दर्शाने के साथ-साथ विकास की प्रतिबद्धता भी दिखा रही है। ये सभी सीएम व डिप्टी सीएम रामलला के प्रति आस्था अर्पित करने के साथ-साथ, हनुमानगढ़ी भी जाएंगे। साथ ही सरयू आरती (saryu aarti) भी कर सकते हैं। सभी मुख्यमंत्री 15 दिसंबर को सुबह लगभग 11 बजे अयोध्या पहुंचेंगे। इसके बाद वह हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन करेंगे और दोपहर में दो बजे रामलला के दर्शन करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ की बैठक
बतातें चलें कि आज वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ राज्यों के विकास के साथ ही सभी राज्यों में धार्मिक केन्द्रों के विकास की भी चर्चा की । इस बड़ी बैठक के बाद ही अब गुरूवार को यह सारे मुख्यमंत्री अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन करेगें। इसमें चार राज्यों के उपमुख्यमंत्री भी शामिल होगें।
सीएम योगी आदित्यनाथ खुद करेंगे अगुआनी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद अगवानी के लिए अयोध्या में मौजूद रहेंगे। अयोध्या के इतिहास में यह पहला अवसर होगा जब एक साथ देष के 12 मुख्यमंत्री भगवान राम की नगरी में एक साथ होगे। सभी मुख्यमंत्री 15 दिसंबर की दोपहर तक लख्नऊ से अयोध्या पहुंचेंगे।
taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!