CM Yogi Adityanath ने अखिलेश पर बोला हमला, कहा- 'मैं आ रहा हूं' का मतलब फिर से प्रदेश में अराजकता-

CM Yogi Adityanath: आज लोधी सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने कहा कि समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) कहते हैं मै आ रहा हूं। इसका सीधा मतलब है कि वह फिर से प्रदेश को अराजकता अव्यवस्था और दंगों में झोंकना चाह रहे हैं।

Newstrack          -         Network
Newstrack Newstrack - NetworkPublished By Deepak Kumar
Published on: 26 Oct 2021 11:10 PM IST
Yogi Adityanath
X

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फाइल तस्वीर (फोटो-न्यूजट्रैक)

CM Yogi Adityanath Today News: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव (up election 2022) के पहले भाजपा अपने हर वर्ग को पार्टी के पक्ष में करने के प्रयास में है। इसे लेकर हर दिन राजधानी लखनऊ में जातिवार सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है। इसी के तहत आज लोधी सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने कहा कि समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) कहते हैं मै आ रहा हूं। इसका सीधा मतलब है कि वह फिर से प्रदेश को अराजकता अव्यवस्था और दंगों में झोंकना चाह रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने कहा कि 2017 से पहले रोजा इफ्तार के सरकारी आयोजन के लिए होड़ लगती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं है, अब सब मंदिर जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने सपा, बसपा और कांग्रेस पर जनहित की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि पहले सेकुलर स्टेट के बावजूद रोजा इफ्तारी के आयोजन की होड़ मचती थी। वहीं हिन्दुओं के पर्वों से पहले कर्फ्यू लगाकर आस्था कैद कर दी जाती थी। कर्फ्यू और प्रशासन के डंडे के चलते लोग अपना पर्व व त्योहार नहीं मना पाते थे। आज आस्था के आगे कोरोना भी पस्त होकर समाप्ति की ओर है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन दलों ने 2017 से पहले अपने निहित स्वार्थ में देश की कीमत पर राजनीति की और सामाजिक तानेबाने को छिन्न भिन्न कर दिया। उनकी सोच व्यक्तिगत लाभ तक सीमित रही, जबकि प्रधानमंत्री मोदी देश और प्रदेश परिवार मानते हैं। आज उन्हीं के नेतृत्व में बिना किसी भेदभाव के प्रदेश के सभी वर्गों का विकास हो रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने कहा कि इन विपक्षी दलों से यह पूछा जाना चाहिए कि प्रदेश में शासन करने के बावजूद इन दलों ने क्या किया? जबकि सर्वाधिक समय तक कांग्रेस और उसके बाद सपा, बसपा की सरकार रही। 2017 में आयी भाजपा सरकार को जर्जर व्यवस्था मिली। आज हमारी सरकार एक जिला, एक उत्पाद योजना के जरिये हर जिलों के परंपरागत उद्योग और शिल्प को बढ़ावा एवं संरक्षण दे रही है, जिससे लाखों युवा रोजगार से जुड़ रहे हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने पिछली सपा और वर्तमान की भाजपा सरकार में अंतर को रेखांकित करते हुए कि 2012 की सरकार ने सबसे पहले रामजन्मभूमि अयोध्या पर आतंकी हमला करने वाले आतंकवादियों पर से मुकदमा वापस लेने की कार्यवाही शुरू की, दूसरा कोसीकला में दंगा हुआ। फिर दंगे का अंतहीन सिलसिला शुरू हो गया। हर तीसरे दिन दंगे होते थे। इन दंगाइयों को सरकार पूरा प्रश्रय देती थी। अब स्थिति बदल चुकी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कभी श्रीराम को गाली देने वाले भी अब चुनाव करीब आने पर अयोध्या आकर भगवान श्रीराम के अस्तित्व को स्वीकार कर रहे हैं। उन्हें भी लगता है कि भगवान राम के बिना उनकी नइया पार नहीं लगेगी। कोरोना संकट में दिल्ली के इसी मुख्यमंत्री ने यूपी और बिहार के लोगों को दिल्ली से बाहर निकाल दिया था। आज यह उत्तर प्रदेश की बात कर रहे हैं, जो दिल्ली नहीं संभाल पाये वह उत्तर प्रदेश क्या संभाल पाएंगे?

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!