Coronavirus Third Wave: कोरोना की तीसरी लहर को लेकर तैयारी तेज, BJP ने स्वयंसेवकों को किया प्रशिक्षित

Coronavirus Third Wave: भारतीय जनता पार्टी ने 'सेवा ही संगठन' के मंत्र के साथ कोरोना की संभावित तीसरी लहर से जनमानस को बचाने के लिए स्वास्थ्य स्वयंसेवकों को प्रशिक्षित किया।

Shreedhar Agnihotri
Written By Shreedhar AgnihotriPublished By Ashiki
Published on: 10 Aug 2021 10:53 PM IST
Coronavirus Third Wave: कोरोना की तीसरी लहर को लेकर तैयारी तेज, BJP ने स्वयंसेवकों को किया प्रशिक्षित
X

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी ने 'सेवा ही संगठन' के मंत्र के साथ कोरोना की संभावित तीसरी लहर से जनमानस को बचाने के लिए स्वास्थ्य स्वयंसेवकों को प्रशिक्षित किया। प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सी.टी. रवि, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान का उत्तर प्रदेश में शुभारम्भ किया।

डॉ. सूर्यकांत ने स्वास्थ्य स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण दिया। प्रदेश महामंत्री अश्वनी त्यागी के संयोजन में आयोजित अभियान का संचालन प्रदेश मंत्री अर्चना मिश्रा ने किया। इसके साथ ही अभियान के सह संयोजक कामेश्वर मिश्र व डा मनोज मिश्र भी उपस्थित रहे।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री सी.टी. रवि ने मंगलवार को सपा, बसपा और कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलो पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि विपक्ष के लोग सत्ता का उपयोग सिर्फ परिवारवाद, वंशवाद, भ्रष्टाचार, जातिवाद को बढ़ावा देकर अपना और अपनों के हितों को पूरा करने के लिए करते है। जबकि भाजपा समाज व देशहित के लिए सत्ता का उपयोग करती है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा व राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के मार्गदर्शन में सेवा ही संगठन के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोरोना संक्रमण की वैश्विक आपदा में आमजन की सेवा और सहायता की अदभुत मिशाल पेश की। अब एक बार फिर जब तीसरी लहर की आशंका जताई जा रही है तो पार्टी ने भी तय किया कि गांव-गांव, शहर-शहर स्वास्थ्य स्वयंसेवको की टीम तैयार कर आमजन को कोरोना संक्रमण से बचाने और कोरोना के प्रभाव को न्यूनतम से भी न्यूनतम करते हुए उसके प्रसार को रोका जा सके।

पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री सी.टी. रवि ने कहा कि भाजपा समाज व राष्ट्रहित के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि कोरोना के पहली और दूसरी लहर के वक्त पूरे विश्व की निगाह भारत पर थी कि भारत कैसे नियंत्रण पा सकेगा। विश्व के कई देशों से अधिक जनसंख्या वाले उ0प्र0 में भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कोरोना महामारी से लोगों को बचाने के लिए ऐतिहासिक कार्य हुए, लेकिन जब आम जनमानस कोरोना से जूझ रहा था तब पूरा विपक्ष क्वारंटीन में था। पर भाजपा के कार्यकर्ता लगातार लोगों की सहायता में तत्पर रहें।

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने स्वास्थ्य स्वयंसेवकों के प्रशिक्षण के दौरान कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सभी सरकारों की योजनाओं में अंत्योदय का मूल सिद्धान्त रहा है। चाहे वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार हो या उत्तर प्रदेश में योगी जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार या अन्य सभी राज्यों में पार्टी की सरकारें हों।

उन्होंने कहा कि भाजपा का मानना है कि, राजनीति और राजनीतिक दल साध्य हो सकते हैं, साधन नहीं। ये माध्यम हो सकते हैं लेकिन अंतिम लक्ष्य नहीं हो सकते। हमें सत्ता के इस माध्यम का उपयोग अंतिम पायदान पर खड़े लोगों के विकास के लिए करना है। आज उत्तर प्रदेश देश में सबसे ज्यादा कोविड बेड तथा कोरोना की जाँच करने वाला राज्य है। टीकाकरण अभियान में भी उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य है।

पार्टी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संभावित तीसरी लहर के दुष्प्रभाव को रोकने के प्रयास की ही यह एक बानगी है जिसमें स्वास्थ्य स्वयंसेवकों की विशेष भूमिका होने जा रही है। मानवता के इतने बड़े सेवा यज्ञ में आपका यह योगदान इस पूरे अभियान को ऐतिहासिकता प्रदान करेगा। श्री सिंह ने कहा कि विपक्षी दलों ने राष्ट्रहित से ऊपर अपने राजनैतिक स्वार्थ को रखा और महामारी के दुर्गम काल में भी राजनैतिक रोटियाँ सेकनें का प्रयास किया। आधारहीन एवं झूठे प्रोपोगंडा के माध्यम से लोगों के मनोबल को तोड़ने का कुचक्र रचा गया इन मुठ्ठी भर लोगों को इस देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी।

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि आज जहाँ अन्य राजनैतिक दल वंशवादी, जातिवादी, क्षेत्रवाद एवं सत्ता केन्द्रित संकीर्ण राजनीति की चपेट में हैं, वहीं भारतीय जनता पार्टी आज आत्मनिर्भर भारत की जनआकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व कर रही है। राष्ट्र प्रथम के सूत्र वाक्य से प्रेरणा लेते हुए सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास का मंत्र हमारी प्रतिबद्धता है।

पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने कहा कि स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान की शुरूआत के साथ ही स्वास्थ्य स्वयंसेवकों के प्रशिक्षण भी आज से प्रारम्भ हुआ है। इसके साथ ही प्रशिक्षण जिला व मण्डल स्तर पर भी होगा। उन्होंने कहा कि अब तक 1 लाख 14 हजार हेल्थ वालंटियर बन चुके है। आगामी कुछ दिनों में प्रत्येक गांव व वार्ड में पार्टी के 2 स्वास्थ्य स्वयंसेवक कोरोना की संभावित तीसरी लहर से मुकाबले के लिए तैयार हो जायेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी के युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, चिकित्सा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी भी हेल्थ वालंटियर के रूप में काम करेंगे।

Ashiki

Ashiki

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!