TRENDING TAGS :
Kalyan Singh Death: तस्वीरों में देखें कल्याण सिंह का अब तक का सफर, ऐसी हैं यादें
Kalyan Singh Death: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का शनिवार को 89 साल की उम्र में निधन हो गया।
कल्याण सिंह और राजनाथ सिंह (फाइल फोटो: न्यूजट्रैक)
Kalyan Singh Death: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का शनिवार को 89 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने लखनऊ स्थित संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (SGPGI) में अंतिम सांस ली। कल्याण सिंह काफी लंबे समय से बीमार थे।
पहले उनको लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां से उनको एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया था।
5 जनवरी 1932 को अलीगढ़ के अतरौली में जन्मे कल्याण सिंह उत्तर प्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री रहे। कल्याण सिंह ने बीए तक पढ़ाई की थी। कल्याण सिंह ने भारतीय जनसंघ से राजनीति की शुरुआत की।
जनसंघ की शुरुआत 1951 में हुई और 1952 के चुनाव में पार्टी ने तीन सीटें जीती थीं।
इसके बाद 1962 के लोकसभा चुनाव में जनसंघ ने 14 सीटों पर जीत हासिल की। कल्याण सिंह ने जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखे, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी।
1969, 1974 और 1977 के चुनाव में भी वह अतरौली से विधायक चुने गए। वह चार लगातार विधायक चुने गए और पहली तीन बार वह जनसंघ के टिकट पर और चौथी बार जनता पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर जीत हासिल की।
लेकिन 1980 के विधानसभा चुनाव में कल्याण सिंह को कांग्रेस नेता अनवर खान ने हरा दिया।
इसके बाद भाजपा के टिकट पर 1985 के विधानसभा चुनाव में कल्याण सिंह ने फिर जीत हासिल की। उसके बाद 2004 तक कल्याण सिंह अतरौली से लगातार विधायक रहे।
कल्याण सिंह की राजनीति को अयोध्या मुद्दे से धार मिली। यहीं से उनकी हिंदुत्ववादी नेता के रूप में वह उभरे और पूरे देश के चहेता नेताओं में शामिल हो गए। हालांकि इसके लिए उन्हें बड़ी कीमत भी चुकानी पड़ी और मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा भी देना पड़ गया था। हालांकि इसी के बाद से उनकी अलग पहचान भी बन गई। उत्तर प्रदेश की राजनीति में भाजपा नहीं बल्कि भाजपा कल्याण सिंह के नाम से जानी जाने लगी।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!