TRENDING TAGS :
Lucknow News: AAP की 26 व 28 सितंबर को तिरंगा संकल्प यात्रा: संजय सिंह ने नरेंद्र गिरी की मौत पर कहा- CBI जांच हो
आम आदमी पार्टी मुरादाबाद में तिरंगा संकल्प यात्रा निकाल कर भाजपा के नकली राष्ट्रवाद की पोल खोलेगी।
आप नेता संजय सिंह की फाइल तस्वीर (फोटो-न्यूजट्रैक)
Lucknow News: आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने बताया कि भाजपा के नकली राष्ट्रवाद की पोल खोलने के लिए 26 सितंबर को मऊ तो 28 सितंबर को मुरादाबाद में तिरंगा संकल्प यात्रा निकाली जाएगी। साथ ही, राज्यसभा सांसद संजय सिंह (Rajyasabha MP Sanjay Singh) ने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरी की मौत पर सवाल खड़े किए हैं।
सांसद संजय सिंह ने नरेंद्र गिरी को दी श्रद्धांजलि
आप के यूपी प्रभारी व राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा, " अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरी संदिग्ध परिस्थितियों मौत की खबर सुनकर बेहद आहत हूं। इस सरकार में न आम इंसान सुरक्षित हैं, न साधु संत, महंत मामले की CBI जांच कराई जाए।"
प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा कि प्रदेश प्रभारी राज्यसभा सांसद संजय सिंह (Rajyasabha MP Sanjay Singh) के नेतृत्व में निकलने वाली इस यात्रा की तैयारियां दोनों जिलों में पूरे जोर-शोर से चल रही हैं। दोनों जगहों पर यात्रा में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों के हिस्सा लेने की उम्मीद है।
प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने बताया कि अयोध्या में 14 सितंबर को हुई ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा से कार्यकर्ताओं का मनोबल काफी ऊंचा हो गया है। दोनों जगहों पर पार्टी की जिला इकाई तिरंगा यात्रा को भव्य बनाने के लिए पूरे मनोयोग से तैयारी में लगी हुई है। तिरंगा की आन-बान-शान के लिए निकलने वाली इस यात्रा में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग हिस्सा लेंगे। इस यात्रा का उद्देश्य भाजपा के नकली राष्ट्रवाद को उजागर करके आप का सच्चा राष्ट्रवाद लोगों के आगे पेश करना है। उन्होंने कहा कि हम दोनों जिलों में तिरंगे के नीचे उसकी आन-बान-शान के लिए आम आदमी को सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराकर उनका जीवनस्तर बेहतर बनाने का संकल्प लेंगे। हम यह भी बताएंगे कि कैसे भाजपा राष्ट्रवाद के नाम पर तिरंगे के आन-बान-शान से खिलवाड़ कर रही है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!