TRENDING TAGS :
Lucknow News: अखिलेश यादव ने भाजपा पर बोला तीखा हमला, झूठ बोलने का लगाया अरोप
अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा गुमराह करती है और उससे बड़ा झूठ कोई नहीं बोल सकता है।
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (फोटो-न्यूजट्रैक)
Lucknow News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा गुमराह करती है और उससे बड़ा झूठ कोई नहीं बोल सकता है। भाजपा राज में सभी बुरी तरह परेशान हैं। जनता से जो भी वादे किए गए साढ़े चार साल हो गए कोई वादा पूरा नहीं हुआ। जनता इस बार भाजपा को हटाने के लिए तैयार है।
अखिलेश यादव ने आज हरदोई में कहा कि किसान दुःखी है उसकी आय दुगनी नहीं हुई, नौजवान की नौकरियां छूट गईं। नोटबंदी और जीएसटी की वजह से व्यापारी परेशान हैं। गरीब जनता के लिए जो व्यवस्था करनी थी वह भाजपा सरकार ने नहीं की। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट के समय जब जनता को सरकार की मदद की सबसे ज्यादा जरूरत थी तब भाजपा सरकार ने लोगों को अनाथ छोड़ दिया।
उन्होंने कहा कि भाजपा राज में कोविड संक्रमण के दौर में लोग अपने आप दवा ढूंढते रहे। अस्पतालों में मरीजों को बेड नहीं मिले। ऑक्सीजन के अभाव में तमाम लोगों की जानें चली गईं। आम जनता से भाजपा सरकार ने धोखा किया है। पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाकर किसान पर मंहगाई लाद दी गई है। बिजली मंहगी हो गई है। किसान ऐसे में आगे नहीं बढ़ सकता है।
यादव ने कहा कि जिन संस्थानों में नौकरियां मिल सकती थीं उन्हें बेचा जा रहा है। सरकारी कारखाने बिक रहे हैं। उन्हें मामूली पैसों में उद्योगपतियों के हाथ बेचा जा रहा है। भाजपा सरकार उद्योगपतियों को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकारी कम्पनियों के खत्म होने से आरक्षण का लाभ भी पिछड़ों, दलितों और गरीबों को नहीं मिल सकेगा। संविधान उन्हें जो अधिकार देता है वे भी हासिल नहीं हो पाएंगे।
यादव ने कहा कि सन् 2022 में प्रदेश में भारी बहुमत की समाजवादी सरकार बनेगी। भाजपा इससे डरी हुई है। भाजपा के प्रति जनाक्रोश बढ़ रहा है। आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा को हार का निश्चित ही सामना करना पड़ेगा।
अखिलेश यादव की लखनऊ से हरदोई यात्रा के दौरान जगह-जगह पर उनका कार्यकर्ताओं एवं जनता ने स्वागत किया। इसमें बड़ी संख्या में आसपास के क्षेत्रों की महिलाएं, बूढ़े, बच्चे, किसान, नौजवान, अल्पसंख्यक सभी शामिल थे।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!


