TRENDING TAGS :
Lucknow News: किसान मोर्चा का एलान, 27 सितम्बर को होगा सम्पूर्ण भारत बंद
27 सितंबर को संयुक्त किसान मोर्चा ने भारत बंद की घोषणा की है।
27 सतिंबर को भारत बंद का एलान करते किसान मोर्चा के पदाधिकारी (फोटो-न्यूजट्रैक)
Lucknow News: संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने लखनऊ प्रेसक्लब में की प्रेसवार्ता। इस प्रेस वार्ता में उन्होंने बताया कि 27 सितंबर को संयुक्त किसान मोर्चा ने भारत बंद की घोषणा की है। इस भारतबंद को कामयाब बनाने के लिए 17 सितम्बर को हर ज़िले के हेडक्वॉर्टर पर उस जिले के किसान संगठन के साथ-साथ मज़दूर संगठन, दलित संगठन, महिला संगठन के साथ एक बैठक करेगा। जिसमें यह तय किया जाएगा कि सम्पूर्ण भारत बंद को कैसे कामयाब किया जाए। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में किसान गन्ना मूल्य, आवारा पशु और मुफ़्त बिजली की माँग को लेकर भी आंदोलनरत रहेगा।
बता दें कि कृषि कानूनों के विरोध में जारी किसानों के आंदोलन को पूरे देश में फैलाने की कोशिश जारी है। वहीं हरियाणा में कर्नाल में पुलिस लाठीचार्ज के बाद किसानों का गुस्सा चरम पर है। किसान लाठीचार्ज का आदेश देने वाले एसडीएम के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके चलते यहां इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया था। बता दें, चार दिन पहले हरियाणा के 5 जिलों में इंटरनेट सेवा बंद की गई थी। उनके नाम इस प्रकार हैं- करनाल, जींद, पानीपत, कैथल और कुरुक्षेत्र। इनमें से चार जिलों में पहले ही इंटरनेट शुरू कर दिया गया था। लेकिन करनाल में आज से चालू किया गया है।
इस दौरान करनाल के लघु सचिवालय के बाहर बैठने वाले टाइपिस्ट भी इंटरनेट बंद होने की वजह से परेशान थे। सरकारी ऑफिसों में लोगों के काम आने से इनके काम-धंधे पर भी बहुत असर पड़ था। वहीं दूसरी तरफ ड्राइविंग लाइंसेंस बनाने वाले, ऑनलाइन रजिस्ट्री कराने वाले भी बेहद मुश्किलों का सामना कर रहे थे। ज्ञात हो कि पश्चिमी यूपी में किसान आंदोलन तेज हो गया है, जिसको देखते हुए यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा को किसानों के गुस्से से दो चार होना पड़ सकता है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!


