TRENDING TAGS :
Lucknow: यहां लखनऊ की संस्कृति और पारम्परिक व्यजनों का लगेगा जायका, तैयार हो रहा म्यूजियम और फूड कोर्ट
लखनऊ विकास प्राधिकरण हुसैनाबाद में ब्लॉक और फूड कोर्ट का निर्माण करा रहा है, जिसका निरीक्षण करने एलडीए उपाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी पहुंचे।
निरीक्षण करने पहुंचे एलडीए उपाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी
लखनऊ: नवाबों के शहर का इतिहास और पुराने लखनऊ (Lucknow) की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) द्वारा हुसैनाबाद (Hussainabad) में ब्लॉक और फूड कोर्ट का निर्माण कराया जा रहा है, जिसका निरीक्षण करने सोमवार को एलडीए उपाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी पहुंचे। इस दौरान वीसी को मौके पर कार्य बंद मिला तो उन्होंने अधिकारियों से इसके बारे में जानकारी हासिल की। अधिकारियों ने बताया गया कि 31 जुलाई, 2020 को इस परियोजना के सम्बन्ध में पुरातत्व विभाग की एनओसी प्राप्त हो गई थी। लेकिन राजधानी कोरोना महामारी (Corona virus) के विकराल रूप लेने के बाद यह कार्य पूरी तरह से बाधित हो गया था।
इस पर उपाध्यक्ष ने अधिकारियों व ठेकेदारों से वार्ता करके उपरोक्त कार्यों को पूर्ण करने की संशोधित समय-सीमा निर्धारित की। उन्होंने 31 अगस्त, 2022 तक म्यूजियम और 30 जून, 2022 तक फूड कोर्ट का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये। अक्षय त्रिपाठी ने कहा कि म्यूजियम के अन्दर होने वाले कार्यों के लिए कंसलटेण्ट से प्रस्ताव लिया जाये। उसके आधार पर शासन को रिपोर्ट प्रेषित की जाये। उन्होंने यह कार्य तीन महीने के अन्दर पूर्ण कराने के निर्देश दिये। उपाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी ने कहा कि म्यूजियम के अन्दर लखनऊ का इतिहास डिस्प्ले किया जायेगा, जिससे कि पर्यटक यहां कि संस्कृति से रूबरू हो सकें।
इसके अलावा उन्होंने फूड कोर्ट के सम्बन्ध में कहा कि यहां के मेन्यू में लखनऊ के पारम्परिक व्यंजनों को शामिल किया जाये, जिससे कि अधिक से अधिक लोग शहर से जुड़े। उन्होंने अभियंताओं को निर्देशित किया कि वे टाइम चार्ट बना लें। ठेकेदारों से इसी के मुताबिक म्यूजियम और फूड कोर्ट का निर्माण कार्य तय समय पर पूर्ण करायें। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि हुसैनाबाद सौन्दर्यीकरण परियोजना के तहत जो कार्य पूर्ण कराये जा चुके हैं, उन्हें ट्रस्ट को हस्तान्तरित करने का कार्य जल्द किया जाये।
दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!