Advertisement
Advertisement
TRENDING TAGS :
Mega Vaccination: UP में टीकाकरण के सभी रिकॉर्ड टूटे, लखनऊ में रिकॉर्ड 87,695 लोगों ने लगवाई वैक्सीन
Mega Vaccination: यूपी में मेगा वैक्सीनेशन अभियान के तहत रिकॉर्ड तोड़ टीकाकरण हुआ।
वैक्सीन लगवाती युवती (फोटो- न्यूजट्रैक)
Mega Vaccination: शुक्रवार को पूरे प्रदेश में टीकाकरण का महाभियान चलाया गया। यूपी में मेगा वैक्सीनेशन अभियान के तहत रिकॉर्ड तोड़ टीकाकरण हुआ। राज्य में 27 लाख 90 हजार 757 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। सबसे ज्यादा वैक्सीन राजधानी लखनऊ में लगाई गई। यहां 87,695 लोगों को टीका लगाया गया।
बता दें कि इससे पहले 16 अगस्त को मेगा वैक्सिनेशन शिविर लगाया गया था, इसमें 51326 लोगों को टीका लगाया गया था। वहीं, जब 3 अगस्त को टीकाकरण महाभियान चलाया गया था, तब 80412 लोगों को वैक्सीन लगी थी।
लोकबंधु अस्पताल ने कायम किया रिकॉर्ड
शहर के आशियाना स्थित लोकबंधु अस्पताल में लगभग 1800 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। संस्थान के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय शंकर त्रिपाठी ने बताया कि 'मेगा वैक्सिनेशन के तहत लोकबंधु अस्पताल में 1798 लोगों को वैक्सीन लगाई गई, जो कि एक रिकॉर्ड है। हमें स्वास्थ्य विभाग द्वारा 2000 वैक्सीन मिली थी। सुबह से ही लोगों ने वैक्सीन लगवाना भी शुरू कर दिया था। अस्पताल में आए सभी लोगों का टीकाकरण हो जाए, यही हमारा लक्ष्य था। मुझे ख़ुशी है कि हमारे संस्थान से किसी को निराशा हाथ नहीं लगी।'
महामना मालवीय विद्या मंदिर में 800 लोगों को लगी वैक्सीन
महामना मालवीय मिशन, लखनऊ एवं विभाग सेवा भारती लखनऊ के तत्वाधान में महामना मालवीय विद्या मन्दिर, गोमती नगर परिसर में कोविड वैक्सिनेशन का कार्य पिछले 24 दिनों से चल रहा है जिसमें प्रतिदिन 500 लोगों को वैक्सीन लग रही है।
महामना मालवीय विद्या मन्दिर में मेगा वैक्सिनेशन का शुभारंभ (फोटो: न्यूजट्रैक)
शुक्रवार को मेगा कैम्प का उद्धाटन प्रभु नारायण (राष्ट्रीय अध्यक्ष, महामना मालवीय मिशन) द्वारा किया गया। इस कैम्प में 800 लोगों को वैक्सीन लगी। डाॅ देवेन्द्र अस्थाना व ललित श्रीवास्तव के संरक्षण में सेवा भारती व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता व्यवस्था देखते हैं। सुधाकर अवस्थी सम्पूर्ण व्यवस्था का संवहन कर रहे है। सेवा भारती द्वारा सरस्वती कुंज, निराला नगर एवं सरस्वती विद्या मन्दिर, ए-ब्लाक, इन्दिर नगर में भी वैक्सिनेशन का कार्य लगातार चल रहा है। यह जानकारी महासचिव डॉ. पी.के. सिंह ने प्रदान की।
Next Story
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!