Advertisement
Advertisement
TRENDING TAGS :
UP Politics: स्वतंत्र देव सिंह का अखिलेश पर निशाना, कहा- कुछ दिन बाद कहेंगे पहला हवाई जहाज हमने बनाया था
UP Politics: स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव कहेंगे कि दुनिया का पहला हवाई जहाज़ उन्होंने बनाया था, वैज्ञानिकों ने तो बस उसका फीता काटा था।
अखिलेश यादव और स्वतंत्र देव सिंह (काॅन्सेप्ट फोटो: न्यूजट्रैक)
UP Politics: उत्तर प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव हर काम को अपना बताते हैं। उन्होंने कहा कि वह कुछ दिन बाद कहेंगे कि दुनिया का पहला हवाई जहाज उन्होंने बनाया था, वैज्ञानिकों ने तो बस उसका फीता काटा था। दरअसल अखिलेश यादव अपने हर कार्यक्रम में बीजेपी पर हमलावर रहते हैं, उन्हें अक्सर यह कहते सुना जाता है की बीजेपी सरकार उद्घाटन का उद्घाटन कर उनके काम को अपना बताती है।
स्वतंत्र देव ने ट्वीट कर क्या कहा?
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने ट्वीट कर कहा "कुछ दिन बाद अखिलेश यादव कहेंगे कि दुनिया का पहला हवाई जहाज़ उन्होंने बनाया था, वैज्ञानिकों ने तो बस उसका फीता काटा था।
काम बोलता है से अबकी बार 400 पार का नारा
मिशन 2022 के लिए समाजवादी पार्टी छोटे दलों से गठबंधन कर मैदान में उतरने की रणनीति बना रही है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव 'काम बोलता है' और 'अबकी बार 400 पार' का नारा देकर चुनावी रण में उतरने जा रहे हैं। बीजेपी को घेरने के लिए वह लगातार अपने कामों को गिनाते हैं। अखिलेश यादव का कहना है कि बीजेपी उनके कामों को अपना बताकर जनता को गुमराह कर रही है, आज उनके द्वारा किए गए कार्य दिख रहे हैं और बीजेपी का एक भी काम दिखाई नहीं पड़ता। इसको लेकर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने अखिलेश पर पलटवार किया है।
दरअसल यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे राजनीतिक दलों का एक दूसरे पर वार पलटवार जारी है। बीजेपी जहां सबका साथ सबका विकास की बात करती है तो वहीं अखिलेश यादव का कहना है कि बीजेपी सिर्फ जनता को गुमराह कर दूसरे के कामों को अपना बताकर अपनी पीठ थपथपाने का कार्य कर रही है। यूपी विधानसभा चुनाव आते ही राजनीतिक पार्टियों में जुबानी जंग शुरू हो गई है।
Next Story
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!