TRENDING TAGS :
Up vidhansabha election 2022: चुनाव के पहले अपनी उपलब्धियों के बखान के लिए BJP के कार्यक्रम तय
Up Vidhansabha Election 2022: भाजपा सरकार के किए गए कामों के प्रचार प्रसार के लिए कार्यक्रमों का खाका तैयार किया गया...
Up Vidhansabha Election 2022 : उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा सरकार के किए गए कामों के प्रचार प्रसार और कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारियों में जुट जाने के लिए आज एक बैठक में कार्यक्रमों का खाका तैयार किया गया। पार्टी के आलाधिकारियों की एक बड़ी बैठक में 11 सितम्बर से शुरू हो रहे कार्यक्रमों को 7 अक्टूबर तक चलाए जाने का फैसला लिया गया। प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और संगठन महामंत्री सुनील बंसल के अलावा अन्य पदाधिकारियों ने आज एक बैठक में कार्यकर्ताओं से कहा कि केन्द्र और राज्य की भाजपा सरकार के पास बताने के लिए बहुत कुछ है इसलिए कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को इन कार्यक्रमों के जरिए पहुंचाने का काम करें।
बीजेपी का बूथ विजय अभियान होगा
पार्टी की तरफ से घोषित कार्यक्रम के अनुसार 11 सितंबर को बीजेपी का बूथ विजय अभियान शुरू होगा, जिसका शुभारम्भ पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे। इसमें शक्ति केंद्रों पर बीजेपी कार्यकर्ता और पदाधिकारियों से वर्चुअल संवाद किया जाएगा। इसी दिन पार्टी अध्यक्ष शाम 4 बजे वर्चुअल संवाद करेंगे। इसके बाद पार्टी 11 से 20 सितंबर तक पन्ना प्रमुख बनाने का अभियान चलाएगी। इस कार्यक्रम के बाद पार्टी 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक सेवा समर्पण अभियान चलाएगी। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर होगा, जिसे सेवा समर्पण अभियान कहा जाएगा। इसमें स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, टीकाकरण, पर्यावरण संरक्षण का अभियान चलाया जाएगा।
शक्ति केंद्रों पर चौपाल का आयोजन किया जाएगा
इसके बाद 19 सितंबर को बीजेपी सरकार के साढे 4 वर्ष पूरे होने पर सभी शक्ति केंद्रों पर चौपाल का आयोजन किया जाएगा। इस दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में एक बडा कार्यक्रम होगा। 20 सितंबर को सभी विकास कार्यों और उपलब्धियों को ले जाने का काम विधायकों को सौंपा जाएगा। 26 सितंबर को पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपलब्धियों के साथ लोगों से संवाद का काम करेगें। कार्यक्रम का सिलसिला यहीं नहीं रूकेगा, बल्कि 2 अक्टूबर पर मंडल स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!