TRENDING TAGS :
Raebareli News: वोटिंग करने का बकाया पैसा मांगने गए बीडीसी की पिटाई
ब्लॉक प्रमुख चुनाव संपन्न होने के बाद रायबरेली से बड़ी खबर सामने आ रही है।
बीडीसी सदस्य राजकुमार पाल की पिटाई की वायरल तस्वीर (फोटो साभार-सोशल मीडिया)
Raebareli News: ब्लॉक प्रमुख चुनाव संपन्न होने के बाद रायबरेली से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक बीडीसी का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पैसे लौटाने के लिए उसे मारा पीटा गया है। बताया जा रहा है कि यह घटना कांग्रेस की बागी विधायक अदिति सिंह के घर के अंदर हुआ है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद रायबरेली की सियासत भी गरमा गई है।
जानकारी के अनुसार मामला जिले के अमावा ब्लॉक से जुड़ा है। शनिवार को यहां कांग्रेस की बागी विधायक अदिति सिंह की मां ने ब्लॉक प्रमुख का चुनाव जीता था। आरोप है कि डिडौली गांव निवासी बीडीसी सदस्य राजकुमार पाल ने पैसे की लालच में अदिति की मां को वोट किया था। इसके लिए उसे कुछ पैसे मिल गए थे शेष पैसों को लेने के लिए आज वह उनके घर पहुंचा तो वहां उसकी जमकर पिटाई कर दी गई। इस पिटाई में राजकुमार पाल को काफी चोटें आई हैं।
इस मामले में विधायक अदिति सिंह से जब बात किया गया तो उन्होंने कहा ऐसा कुछ भी नही है। वहीं एसपी श्लोक कुमार का कहना है कि पीड़ित की तरफ से अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। अगर तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी। बताते चलें कि अमावा ब्लॉक से प्रमुख पद के लिए धनंजय सिंह, योगेंद्र सिंह व सदर विधायक अदिति सिंह की मां वैशाली सिंह ने चुनाव लड़ा था। बीजेपी ने यहां अपना प्रत्याशी नहीं उतारा था।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!