TRENDING TAGS :
Raebareli News: जेल से बाहर आए सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष आरपी यादव, कहा- अखिलेश यादव का सच्चा सिपाही हूं
उत्तर प्रदेश के रायबरेली में साल 2019 के अंत में हुए आदित्य हत्याकांड में साजिशकर्ता के रुप में गिरफ्तार करके जेल भेजे गए सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष आरपी यादव 22 महीनों की जेल के बाद मंगलवार को रिहा हुए।
रायबरेली: जेल से बाहर आए सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष आरपी यादव
Raebareli News: उत्तर प्रदेश के रायबरेली में साल 2019 के अंत में हुए आदित्य हत्याकांड में साजिशकर्ता के रूप में गिरफ्तार करके जेल भेजे गए सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष आरपी यादव 22 महीनों की जेल के बाद मंगलवार को रिहा हुए। जेल से बाहर आते ही पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूल-माला से स्वागत किया। इस बीच उन्होंने मीडिया से कहा कि मैं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का सच्चा सिपाही हूं। जब भी जेल जाना पड़ेगा मैं तैयार हूं। मुझे भगवान व न्यायपालिका पर भरोसा है।
आरपी यादव ने कहा मुझे राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया गया था। मेरे साथ 16 अन्य लोगों को भी जेल भेजा गया था। मेरे विरोधी मुझे दिमाग मे रखते हैं और मेरे प्रशंसक दिल में। उन्होंने ये भी कहा कि जीतने में तभी मजा है जब सब लोग आपको हराने में लगे हों। आजम खान सहित कई नेताओं के जेल भेजे जाने के सवाल पर सपा नेता ने कहा कि जिन नेताओं का जनाधार है उनसे डरकर उन्हें जेल भेजा जा रहा है ताकि हम हताश हो जाएं लेकिन हम हताश नही हैं।
रोजगार देने का वादा किया जिसमें भाजपा फेल रही- आरपी यादव
महंगाई, बेरोजगारी व किसान बिल पर उन्होंने कहा कि डेढ साल से किसान आंदोलनरत हैं सरकार ने दोगुनी आय करने का वादा किया था। लेकिन सरकार ने किसानों से धोखा किया। रोजगार देने का वादा किया जिसमें भाजपा फेल रही है। अखिलेश यादव ने पुरानी पेंशन बहाली के वादा किया है। एक बार फिर से हम सरकार बनाएंगे।
ये था पूरा मामला
बता दें कि 9 अक्टूबर 2019 को मृतक रवि उर्फ आदित्य अपने दोस्तों के साथ मिलएरिया थाना क्षेत्र के रतापुर चौराहे स्थित सोमू ढाबा में खाना खाने गया था। किसी बात को लेकर आदित्य का ढाबे के स्टॉफ से झगड़ा हो गया था जिस पर ढाबे के मालिक व उसके गुर्गों ने आदित्य और उसके साथियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा था जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।
मारपीट के बाद आदित्य का शव रायबरेली-महराजगंज मार्ग पर गढी खास गांव के पास से मिला था। पुलिस ने इस मामले में सुरेश यादव नाम के मुख्य आरोपी को अमेठी जनपद के बार्डर से गिरफ्तार कर लिया था। गत 6 नवंबर 2019 को पुलिस ने आदित्य सिंह हत्याकांड की जांच में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष आरपी यादव की भूमिका संदिग्ध होने पर उन्हें गिरफ्तार किया था। जिस पर सपाइयों में आक्रोश फैल गया था।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!