Advertisement
Advertisement
TRENDING TAGS :
UP Kanwar Yatra: यूपी में कांवड़ यात्रा की गई रद्द, जानिए क्यों लिया गया ये बड़ा फैसला
UP Kanwar Yatra: यूपी में इस साल होने वाली कांवड़ यात्रा (Kanwar Yatra) को रद्द कर दिया गया है।
कांवड़ यात्रा (फाइल फोटो- सोशल मीडिया)
UP Kanwar Yatra: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में कोरोना वायरस (Coronavirus) की वजह से इस साल होने वाली कांवड़ यात्रा (Kanwar Yatra) को रद्द कर दिया गया है। बता दें कि यह फैसला राज्य सरकार और कांवड़ संघ के बीच हुई मीटिंग के बाद लिया गया है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) के निर्देश पर अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी और डीजीपी मुकुल गोयल ने कांवड़ संघ से कांवड़ यात्रा को लेकर बातचीत की थी। इसके बाद कांवड़ संघ ने कांवड़ यात्रा रद्द करने का फैसला लिया है।
बता दें कि उत्तराखंड सरकार ने पहले कांवड़ यात्रा पर रोक लगा दी है। अब यूपी में इस यात्रा पर रोक लगी है। कांवड़ यात्रा की शुरुआत 25 जुलाई से होने वाली थी।
गौरतलब है कि हर साल सावन में बाबा भोलेनाथ के भक्त कांवड़ यात्रा निकालते हैं। भोले के भक्त हरिद्वार से गंगा जल लेकर अलग-अलग शिव मंदिरों में भगवान शिव जलाभिषेक करते हैं।
कांवड़ का महत्व
मान्यताओं के अनुसार, सबसे पहले परशुराम ने कांवड़ यात्रा की शुरुआत की थी। उन्होंने पुरामहादेव को प्रसन्न करने के लिए कांवड़ यात्रा निकाली थी। वह गढ़मुक्तेश्वर से गंगा जल लिया था और पुरामहादेव में भगवान शिव को जल चढ़ाया था।
शिव भक्त कांवड़ को जमीन पर नहीं रखते हैं। अगर उन्हें किसी चीज को जरूर पड़ती है, तो वह उसे पेड़ पर या किसी ऊंचे स्थान टांग देते हैं। या अपने किसी साथी को पकड़ा देते हैं।
Next Story
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!