TRENDING TAGS :
बाढ़ पीड़ितों को राहत: 12 गांवों में बुरी हालत, प्रशासन कर रहा ऐसे मदद
उन्होने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रो में जलस्तर कम होने के उपरान्त फसलहानि का आंकलन कराकर नियमानुसार अनुदान/राहत का वितरण किया जायेगा।
अयोध्या: जनपद में आई बाढ़ से 12 ग्राम प्रभावित हुए हैं। जिला अधिकारी के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गोरेलाल शुक्ला ने बताया तहसील सदर में बाढ़ से प्रभावित ग्रामो में काजीपुर विस्वा मांझा, पुनवासी का पुरवा, मजरे काजीपुर विस्वा में बाढ़ प्रभावित परिवारों की संख्या 350, ग्राम रामपुर पुआरी मांझा में प्रभावित परिवारों की संख्या 321, मांझा मूढ़ाडीहा फैजाबाद, मांझा मढ़ाडीहा बस्ती, मांझा सलेमपुर, मांझा पिपरी संग्राम, मांझा पूरे चेतन में बाढ़ प्रभावित परिवारों की संख्या 224 तथा मड़ना में बाढ़ प्रभावित परिवारो की संख्या 132 है। उक्त बाढ़ प्रभावित गांव में उप जिलाधिकारी/तहसील सदर द्वारा राशन किट का वितरण किया गया।
बाढ़ प्रभावित लोगों को बांटी गई राशन किट
तहसील सोहावल में बाढ़ प्रभावित ग्राम मांझाकला में बाढ़ प्रभावित परिवारो की संख्या 181 है। जिनको दो बार राशन समाग्री का वितरण किया गया तथा तहसील रूदौली में बाढ़ प्रभावित ग्रामो में सरायनासिर, मजेहना मजरे सरायनासिर में बाढ़ प्रभावित परिवारो की संख्या 103, अब्बूपुर मजरे में बाढ़ प्रभावित परिवारो की संख्या 58, कैथी, सल्लाहपुर मजरे कैथी में बाढ़ प्रभावित परिवारो की संख्या 213,
ये भी पढ़ें- यूपी में डिफाल्टर बिल्डरों को झटका, बायर्स को मिलेगा रिफंड पैसा
Meeting
कैथी मांझा में बाढ़ प्रभावित परिवारो की संख्या 87, सलेमपुर मजरे उधरौरा में बाढ़ प्रभावित परिवारो की संख्या 52, पूरे मंहगू मजरे सण्डरी में बाढ़ प्रभावित परिवारो की संख्या 158, पूरे मंहगू मजरे पसैया में बाढ़ प्रभावित परिवारो की संख्या 61 है उक्त बाढ़ प्रभावित गांवो में दो बार राशन किट का वितरण किया गया।
बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया जा रहा निरीक्षण
Flood Ayodhya
उन्होंने बताया कि उक्त के अतिरिक्त बाढ़ प्रभावित क्षेत्रो मे लोगो का स्वाथ्य परीक्षण स्वास्थ्य विभाग टीम द्वारा कराया गया है। पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा पशुओं का टीकाकरण एवं उपचारित कराया गया, पशुओ के चारे के लिए रूदौली तहसील के गांवों में 276 कुन्टल एवं तहसील सोहावल के मांझाकला में 122.75 कुन्टल भूसा का वितरण कराया गया। तहसील रूदौली में 13 सौ लीटर मिट्टी का तेल व तहसील सोहावल के मांझाकला में 276 लीटर मिट्टी का तेल वितरण किया गया है।
ये भी पढ़ें- यूपीवालों का बुरा हाल: कोरोना का ऐसा प्रकोप, लखनऊ से लेकर कानपुर तक ये हालात
तहसील रूदौली के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रो में 09 नाव, तहसील सोहावल मांझाकला में 09 नाव एवं तहसील सदर के बाढ़ प्रभावित गांव में 17 नाव जनपद में कुल 35 नावो का संचालन आवागमन हेतु किया जा रहा है। उन्होने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रो में जलस्तर कम होने के उपरान्त फसलहानि का आंकलन कराकर नियमानुसार अनुदान/राहत का वितरण किया जायेगा। इसी के साथ तहसील रूदौली के बाढ़ से क्षतिग्रस्त 22 मकानो का सर्वे हो गया है। शीघ्र ही उनको अनुमन्य राहत वितरित कर दी जायेगी।
रिपोर्ट- नाथ बख्श सिंह
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!