Ayodhya News: प्रभु श्रीराम के आशीर्वाद से दीपोत्सव का बनेगा विश्व रिकार्ड, कुलपति ने किया पूजन अर्चना

Ayodhya News: इस पूजा में सरयू मंदिर के पुजारी नेत्रजा मिश्र सहित अन्य लोगों ने विधि-विधान से दीपोत्सव की सफलता के लिए पूजा अर्चना की। कुलपति ने कहा कि भगवान श्री राम के आशीर्वाद से प्रांतीय दीपोत्सव का विश्व कीर्तिमान बनेगा।

NathBux Singh
Published on: 22 Oct 2024 12:37 PM GMT
Ayodhya News: प्रभु श्रीराम के आशीर्वाद से दीपोत्सव का बनेगा विश्व रिकार्ड, कुलपति ने किया पूजन अर्चना
X

Ayodhya News (Pic- Newstrack)

Ayodhya News: दीपोत्सव-2024 को ऐतिहासिक बनाने के लिए डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. प्रतिभा गोयल ने मंगलवार को सुबह सात बजे राम की पैड़ी पर मुख्य यजमान के रूप में वैदिक मंत्रों के साथ पूजा अर्चना की। इस पूजा में सरयू मंदिर के पुजारी नेत्रजा मिश्र सहित अन्य लोगों ने विधि-विधान से दीपोत्सव की सफलता के लिए पूजा अर्चना की। कुलपति ने कहा कि भगवान श्री राम के आशीर्वाद से प्रांतीय दीपोत्सव का विश्व कीर्तिमान बनेगा।श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहले दीपोत्सव का भारतीय जनमानस समेत देश-दुनिया के लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन दीपोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है, जिसे दीपोत्सव के स्वयंसेवक और पदाधिकारी 30 अक्टूबर को पिछला कीर्तिमान तोड़कर विश्व पटल पर स्थापित करेंगे।

कुलपति प्रो. गोयल ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल मार्गदर्शन में दीपोत्सव को और भव्य बनाने के लिए 28 लाख से अधिक दीये सजाए जाएंगे तथा 25 लाख से अधिक दीये जलाए जाएंगे। इस कार्य में आवासीय परिसरों, संबद्ध महाविद्यालयों, इंटर कॉलेजों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के 30 हजार वालंटियर लगाए जा रहे हैं। सभी के सहयोग से आठवें दीपोत्सव में हम सातवीं बार गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराएंगे।

ये भी रहे मौजूद

इस दीपोत्सव पूजन कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. अंजनी कुमार मिश्र, परीक्षा नियंत्रक उमानाथ, दीपोत्सव नोडल अधिकारी प्रो. संत शरण मिश्र, प्रो. नीलम पाठक, प्रो. सिद्धार्थ शुक्ला, प्रो. गंगाराम मिश्र, प्रो. अनूप कुमार, डॉ. सुरेन्द्र मिश्र, डॉ. विजयेन्दु चतुर्वेदी, डॉ. त्रिलोकी यादव, डॉ. अंशुमान पाठक, प्रोग्रामर रवि मालवीय, कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजेश पांडेय एवं पूर्व अध्यक्ष डॉ. राजेश सिंह, इंजीनियर आरके सिंह, आशीष मिश्र सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story