Deepotsav 2025: अयोध्या में जगमगाए 26 लाख दीप, CM योगी बोले- भव्य राम मदिर अखंड भारत का प्रतीक...

Ayodhya Deepotsav 2025: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में दीपोत्सव 2025 के शुभ दिन पर सरयू नदी के किनारे राम की पैड़ी पर शाम की आरती की। इस पवित्र भव्य आयोजन में भारी संख्या में श्रद्धालु इकठ्ठा हुए। मुख्यमंत्री योगी ने स्वयं आरती में हिस्सा लेकर इस विशेष दिन और खास बनाया।

Priya Singh Bisen
Published on: 20 Oct 2025 9:06 AM IST
Ayodhya Deepotsav 2025
X

Ayodhya Deepotsav 2025

Ayodhya Deepotsav 2025: अयोध्या दीपोत्सव में भाग लेने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविबार को अयोध्या पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने यहां कई कार्यकर्मों में भाग लिया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने दीपोत्सव के दौरान सरयू नदी के तट पर राम की पैड़ी पर संध्या की भव्य आरती भी की।

बीते दिन सरयू नदी किनारे स्थित राम की पैड़ी पर जगमगाती लेजर और लाइट शो के साथ रामलीला का मंचन किया गया। दीयों और रंग-बिरंगी रोशनियों से जगमगाते घाट के साथ, यहां दीपोत्सव बेहद शानदार तरीके से मनाया गया। दीपोत्सव 2025 में भाग लेने के लिए अयोध्या में सरयू नदी के तट पर राम की पैड़ी पर भारी संख्या में लोग इकठ्ठा हुए।

बन गया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

दीपोत्सव के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दो नए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने पर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के निर्णायक रिचर्ड स्टेनिंग ने कहा, "आज हमने एक अद्भुत प्रदर्शन देखा है। 26,17,215 तेल के दीये, यह आधिकारिक तौर पर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड है। हर साल, लगातार देखा जाये तो यह संख्या बढ़ती जा रही है। यहां आना बेहद सम्मान की बात है... यह वास्तव में शानदार बात है। यह अविश्वसनीय है।"

सीएम योगी ने कहा...

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी ने कहा, "... यहां आने से पहले, मुझे श्री राम जन्मभूमि पर रामलला के समक्ष पहला दीया जलाने का सौभाग्य मिला था। वे (विपक्ष) राम भगवान् को मानते ही नहीं थे। उन्होंने राम भक्तों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई थी। उन्होंने अयोध्या को रक्तों से धो दिया था।लेकिन... आज अयोध्या में, आपकी श्रद्धा रामलला को समर्पित एक भव्य मंदिर के निर्माण में है। भव्य मंदिर का निर्माण भारत की आस्था का सम्मान है। यह एक नए भारत का बड़ा प्रतीक है। अगर भारत अखंड रहेगा, तो यह श्रेष्ठ रहेगा। अगर भारत अखंड रहेगा, तो कोई भी किसी की भी श्रद्धा का अपमान नहीं कर पाएगा। अगर भारत अखंड रहेगा, तो हमें दीपोत्सव को उसी उत्साह और उमंग के साथ मनाने का मौक़ा मिलता रहेगा। दीपोत्सव 2025 इसी आस्था और उमंग का प्रतीक है।"

उत्तर प्रदेश के सीएम ने कहा, "मैं प्रदेश वासियों को दीपोत्सव 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। दीपोत्सव के इस कार्यक्रम के माध्यम से हमने उत्तर प्रदेश की एक पहचान बनाने की कोशिश कि है। उत्तर प्रदेश के नागरिकों की पहचान से किसी भी प्रकार का समझौता न हो और कोई भी उनकी आस्था से खिलवाड़ करने की हिमाकत न कर सके, इसके लिए उत्तर प्रदेश में 'डबल इंज'न की सरकार बनने के बाद से हमने निरंतर प्रयास किए हैं..."

दीपोत्सव से जगमगाया अयोध्या

अयोध्या दीपोत्सव 2025 के मौके पर पटाखों की रोशनी से जगमगाया। सरयू नटी के तट पर आतिशबाजी का आयोजन किया गया। ये नज़ारा देखने के लिए मुख्यमंत्री भी मौजूद रहे। इसी के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में दीपोत्सव समारोह के दौरान बनाए गए दो नए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के प्रमाण पत्र प्राप्त किए। एक साथ सबसे अधिक लोगों द्वारा 'दीये' जलाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया।

बता दे, अयोध्या में सरयू नदी के तट पर राम की पैड़ी पर लेजर और लाइट शो चला। दीपों और रंग-बिरंगी रोशनियों से जगमगाते घाट के साथ, यहां दीपोत्सव मनाया गया। अयोध्या में सरयू नदी के तट पर स्थित राम की पैड़ी पर लेजर और लाइट शो के साथ रामलीला का मंचन किया गया जो की, इस दौरान सीएम योगी भी मौजूद रहे थे। इस आयोजन को देखने के लिए देश-विदेश से लोग अयोध्या पहुंचे थे।

Priya Singh Bisen

Priya Singh Bisen

Mail ID - [email protected]

Content Writer

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!