TRENDING TAGS :
Ayodhya News: पढ़े विश्वविद्यालय बढ़े विश्वविद्यालय की थीम पर छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार की किताबों का किया अध्ययन
Ayodhya News: “पढ़े विश्वविद्यालय बढ़े विश्वविद्यालय” एवं “पढ़े महाविद्यालय बढ़े महाविद्यालय” की थीम पर शिक्षकों, वैज्ञानिकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार की किताबों का अध्ययन कर ज्ञान अर्जित किया।
पढ़े विश्वविद्यालय बढ़े विश्वविद्यालय की थीम पर छात्र-छात्राओं ने किताबों का किया अध्ययन (Photo- Social Media)
Ayodhya News: आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में शुक्रवार को “पढ़े विश्वविद्यालय बढ़े विश्वविद्यालय” एवं “पढ़े महाविद्यालय बढ़े महाविद्यालय” की थीम पर शिक्षकों, वैज्ञानिकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार की किताबों का अध्ययन कर ज्ञान अर्जित किया। यह कार्यक्रम प्रदेश की कुलाधिपति और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के दिशा-निर्देशन व कुलपति डा. बिजेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।
इसका उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में विकास और प्रगति को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर विश्वविद्यालय में कुल 2886 लोगों ने एक साथ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया और नशा मुक्ति एवं दहेज मुक्त भारत की शपथ ली।
इस अवसर पर कृषि विवि द्वारा संचालित सभी सात महाविद्यालयों कृषि महाविद्यालय, पशु चिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय, सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय, मात्सियकी महाविद्यालय, उद्यान एवं वानिकी महाविद्यालय, एम.सी.ए.ई.टी अंबेडकर में शिक्षकों, वैज्ञानिकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति, इतिहास, साहित्य, दर्शन, उपन्यास, कविता, नाटक लेख आदि किताबों का एक घंटे तक अध्यन किया। सभी लोग अपनी रुचि के अनुसार अपने साथ किताब लेकर महाविद्यालयों में पहुंचे थे।
दहेज मुक्त भारत व नशा मुक्त भारत के लिए दिलाई शपथ
एक घंटे व्यतीत होने के बाद सभी महाविद्यालयों में अधिष्ठाता ने दहेज मुक्त भारत व नशा मुक्त भारत के लिए शपथ दिलाई। कृषि महाविद्यालय में अधिष्ठाता डा. प्रतिभा सिंह ने सभी को शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि राजभवन द्वारा निर्धारित इस थीम का उद्देश्य शिक्षा के महत्व को बढ़ावा देना है जिससे कि लोग शिक्षा के महत्व को समझें और इसके लिए प्रयास करें।
सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय की अधिष्ठाता डॉ. साधना सिंह के संयोजन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में कुल 2886 लोगों ने एक साथ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!