TRENDING TAGS :
एक्शन में योगी सरकार, आजमगढ़ में माफिया कुंटू सिंह की करोड़ों की संपत्ति कुर्क
एसपी ने बताया कि कुंटू सिंह ने अपनी पत्नी के नाम से बैनामा कराया था जिसके क्रम में पुलिस कार्रवाई कर रही है। उन्होंने लोगों से अपील भी की कि इस संपत्ति को कतई ना खरीदें।
आजमगढ़: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार लगातार अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है। अब आजमगढ़ में माफिया के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर शिकंजा कसा है। प्रदेश के टॉप टेन माफिया में शामिल ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू सिंह के रानी की सराय थाना क्षेत्र के नीबी में स्थित अवैध संपत्ति को अधिकारियों ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कुर्क किया गया।
एसपी ने बताया कि कुंटू सिंह ने अपनी पत्नी के नाम से बैनामा कराया था जिसके क्रम में पुलिस कार्रवाई कर रही है। उन्होंने लोगों से अपील भी की कि इस संपत्ति को कतई ना खरीदें।
इसी साल जनवरी में लखनऊ में बहुचर्चित पूर्व ब्लाक ज्येष्ठ प्रमुख रह चुके अजीत सिंह की हत्या कांड में आजमगढ़ के निवासी ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू सिंह का नाम सामने आया था। इसी हत्याकांड में जौनपुर से पूर्व सांसद धनंजय सिंह और आजमगढ़ के पूर्व ब्लाक प्रमुख अखंड प्रताप सिंह पर भी शिकंजा प्रशासन की तरफ से कसा गया है।
ये भी पढ़ें...मौलाना का सवाल- मुस्लिमों को ‘जगराता’ से परेशानी नहीं, तो आपको अजान से क्यों?
पूर्व विधायक सीपू सिंह की हत्या में भी आरोपित
ध्रुव कुमार उर्फ कुंटू सिंह आजमगढ़ के ही पूर्व विधायक सीपू सिंह की हत्या में भी आरोपित रहा है। ध्रुव कुमार सिंह पर करीब ढाई दर्जन हत्या समेत कुल 65 मुकदमे दर्ज हैं और पिछले माह ही उसे आजमगढ़ जेल से कासगंज जेल स्थानांतरित किया गया था।
आजमगढ़ के अजमतगढ़ ब्लॉक में कुंटू सिंह की पत्नी वंदना सिंह ब्लाक प्रमुख है। आजमगढ़ में कुंटू सिंह व उसके परिवार के नाम से करोड़ों की संपत्ति है जिस पर अब प्रशासन शिकंजा कस रहा है।
ये भी पढ़ें...योगी सरकार का बड़ा एलान: जारी की नई कोविड गाइडलाइन, जान लें सभी प्रदेशवासी
एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि जहां-जहां भी उसकी संपत्ति है उसके खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। जो अवैध निर्माण बनाए गए हैं उनके ध्वस्तीकरण का कार्य किया जाएगा। यह सारी संपत्ति माफिया के तौर पर अर्जित की गई है।
रिपोर्ट: सौरभ उपाध्याय
दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!