Baghpat News: राज्यमंत्री केपी मलिक के नेतृत्व में हुआ भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन

Baghpat News: बागपत जनपद के बड़ौत कस्बे में एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा का नेतृत्व राज्य मंत्री केपी मलिक ने किया।

Paras Jain
Report Paras Jain
Published on: 17 May 2025 12:06 PM IST
Baghpat News: राज्यमंत्री केपी मलिक के नेतृत्व में हुआ भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन
X

Baghpat News

Baghpat News: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष्य में बागपत जनपद के बड़ौत कस्बे में एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा का नेतृत्व राज्य मंत्री केपी मलिक ने किया। यात्रा की शुरुआत दिगंबर जैन इंटर कॉलेज से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में स्कूली छात्र, स्थानीय नागरिक और गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए।

यह तिरंगा यात्रा बड़ौत नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरती हुई शहीद पार्क पर जाकर सम्पन्न हुई। यात्रा के दौरान जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर और नारों के माध्यम से यात्रा का स्वागत किया। पूरे वातावरण में देशभक्ति की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली। बच्चों और युवाओं में देश के प्रति उत्साह और गर्व का भाव साफ दिखाई दिया।

यात्रा में शामिल लोगों में खासा उत्साह देखा गया। सबसे आगे एक डीजे वाहन चल रहा था, जिस पर देशभक्ति गीत बजाए जा रहे थे। इन गीतों पर युवाओं को झूमते और भारत माता की जय के नारे लगाते देखा गया। मार्ग में मौजूद आमजन भी इस आयोजन का हिस्सा बनते गए और यात्रा में शामिल होकर देशप्रेम का प्रदर्शन किया।

स्कूलों से भारी संख्या में छात्रों को इस यात्रा में भाग लेने के लिए बुलाया गया था। छात्र हाथों में तिरंगा लिए पूरे अनुशासन और उत्साह के साथ यात्रा में शामिल रहे। इस आयोजन ने शहर में राष्ट्रभक्ति का माहौल बना दिया और हर आयु वर्ग के लोगों ने इसमें अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।राज्य मंत्री केपी मलिक ने इस अवसर पर कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता देश के वीर जवानों की बहादुरी और समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा युवाओं में देशप्रेम की भावना जागृत करने का माध्यम है और इससे राष्ट्र की एकता और अखंडता को और मजबूती मिलेगी।

Shalini singh

Shalini singh

Next Story