Baghpat News: बागपत में सो रहे किशोर को सांप ने डसा, CCTV में कैद हुई घटना

Baghpat News: छपरौली थाना क्षेत्र के लूम्ब गांव में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें 17 वर्षीय किशोर मनोज की सांप के काटने से मौत हो गई।

Paras Jain
Published on: 18 May 2025 11:55 AM IST
Baghpat News
X

Snake Bites Sleeping Teen Incident captured CCTV in Chhaprauli police station : Photo- Newstrack

Baghpat News: बागपत जिले के छपरौली थाना क्षेत्र के लूम्ब गांव में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें 17 वर्षीय किशोर मनोज की सांप के काटने से मौत हो गई। मनोज गांव के एक रेस्टोरेंट में काम करता था और घटना के वक्त वह रेस्टोरेंट के ही कमरे में सो रहा था। रात के समय अचानक एक विषैला सांप कमरे में घुस आया और मनोज को काट लिया। यह पूरी घटना रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि एक सांप मनोज के ऊपर रेंग रहा है।

क्या है पूरा मामला

सांप के काटने के कुछ ही देर बाद मनोज की तबीयत बिगड़ने लगी। जब परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने तुरंत उसे नजदीकी अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने बताया कि मनोज एक बेहद मेहनती और सीधा-सादा लड़का था, जो अपने परिवार की जिम्मेदारी निभा रहा था।

‘परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की जाए’

मनोज चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था। कुछ वर्षों पहले उसके पिता का देहांत हो चुका था, और बड़ा भाई गांव से बाहर काम करता है। ऐसे में घर की जिम्मेदारियां मनोज ने बहुत छोटी उम्र में ही संभाल ली थीं। वह रेस्टोरेंट में काम करके अपने परिवार के खर्च चलाने में मदद कर रहा था। उसकी आकस्मिक मृत्यु से परिवार गहरे सदमे में है। गांव के लोगों ने प्रशासन से आग्रह किया है कि परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की जाए, जिससे वह इस संकट की घड़ी में कुछ राहत पा सके।

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story