TRENDING TAGS :
भीषण आग से मचा कोहराम: 30 घर जलकर हुए खाक, जान बचाते भागते परिवार
गोड़िया पुरवा गांव में रविवार देर शाम को अज्ञात कारणों से आग लग गई। लपटों ने 30 ग्रामीणों के मकान को आगोश में ले लिया।
अज्ञात कारणों से लगी आग(फोटो-सोशल मीडिया)
बहराइच: गोड़िया पुरवा गांव में रविवार देर शाम को अज्ञात कारणों से आग लग गई। लपटों ने 30 ग्रामीणों के मकान को आगोश में ले लिया। आग लगने की सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई। सूचना पाकर दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। अग्निकांड में कपड़ा बर्तन आना समेत 20 लाख से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है। सूचना पाकर राजस्व कर्मी मौके पर पहुंचे हैं। क्षति का आनकलन कर रहे हैं।
महसी तहसील अंतर्गत मंगलपुरवा ग्राम बाढ़ व कटान पीड़ित है। ग्राम पंचायत के मजरा गोड़ियन पुरवा में रविवार देर शाम को कृपा के मकान में आग लग गई। आग लगने की सूचना पाकर ग्रामीण दौड़ पड़े। सभी ने आग बुझाने की कोशिश की।
लेकिन अग्निकांड की तेज लपटों ने पड़ोसी विष्णु, द्वारिका, परशुराम, रामदीन, मोंगरी, मातादीन और बालक राम समेत 30 ग्रामीणों के मकान को आगोश में ले लिया। अग्निकांड की सूचना ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को दी। दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। सभी ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। लगभग डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझ सकी।
सिलेंडर दगने से आग हई विकराल
अग्निकांड में कपड़ा, बर्तन, अनाज और लाखो रुपए नकदी जल गई। ग्रामीणों के मुताबिक अग्निकांड में 20 लाख से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है। उप जिलाधिकारी एस एन त्रिपाठी ने बताया कि आग लगने की सूचना पाकर राजस्व कर्मी को मौके पर भेजा गया है। क्षति का आंकलन हो रहा है। रिपोर्ट मिलते ही पीड़ितों के खाते में आपदा राहत सहायता राशि भेजी जाएगी।
ग्रामीणों के मुताबिक गोरियन पुरवा गांव में रविवार देर शाम को आग लगने के बाद एक ग्रामीण के मकान में सिलेंडर फट गया। सिलेंडर फटने से आग ने विकराल रूप ले लिया। कुछ देर बाद ही दूसरे ग्रामीण के घर में रखे सिलेंडर फैल गई। जिससे दोनों सिलेंडर फटने के बाद जलने लगे और आग ने विकराल रूप ले लिया देखते ही देखते 30 ग्रामीणों के मकान जलकर राख हो गए।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!