Bahraich News: खाना बनाते वक्त हादसे का शिकार हुई युवती, बुरी तरह झुलसी

Bahraich News: खाना बनाते समय महिला को दौरा आ गया और महिला जलते हुए चूल्हे में मुंह के बल गिर गई जिससे महिला बुरी तरह झुलस गई। महिला को इलाज के लिए बहराइच के मेडिकल कॉलेज लाया गया है।

Mahesh Chandra Gupta
Published on: 31 Jan 2025 11:05 PM IST (Updated on: 1 Feb 2025 9:30 PM IST)
Bahraich News
X

खाना बनाते वक्त महिला बुरी तरह झुलसी (Photo- Social Media)

Bahraich News: बहराइच जनपद के फखरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में आज एक महिला खाना बनाते समय हादसे का शिकार हो गई। खाना बनाते समय महिला को दौरा आ गया और महिला जलते हुए चूल्हे में मुंह के बल गिर गई जिससे महिला बुरी तरह झुलस गई। महिला को इलाज के लिए बहराइच के मेडिकल कॉलेज लाया गया है जहां उसका इलाज डॉक्टरों द्वारा किया जा रहा है।

आग के चूल्हे में गिर गई महिला

बहराइच जिले के फखरपुर थाना क्षेत्र के गांव भकला की रहने वाली 25 वर्षीय खुशबू हिस्टीरिया रोग से पीड़ित है। उनको इस रोग के दौरे कभी-कभी आ जाते हैं। आज जब वह खाना बना रही थी कि तभी उनका दौरा आ गया जिससे वह मुंह के बल जलती हुई आग के चूल्हे में गिर गई जिससे खुशबू का चेहरा और बायां कंधा बुरी तरह झुलस गए । परिजनों द्वारा झुलसी हुई महिला खुशबू को इलाज के लिए बहराइच के मेडिकल कॉलेज लाया गया जहां के डॉक्टरों द्वारा उसे बर्न वार्ड में भर्ती किया गया और उपचार किया जा रहा है।

महिला खुशबू को आज सुबह से ही उसकी तबीयत ठीक नहीं लग रही थी। इसी दौरान उसे खाना भी बनाना था आज जब वह खाना बना रही थी तभी उसको दौरा आ गया। दौरा आने के दौरान किसी के आसपास ना होने के कारण वह औंधे मुंह जलते हुए आग के चूल्हे पर गिर गई। जिससे उसके चेहरे सिर और बाएं कंधे बुरी तरह झुलस गए। फिलहाल महिला का इलाज मेडिकल कॉलेज के बर्न वार्ड में चल रहा है। अब स्थिति पहले से बेहतर है ऐसा वहां के डॉक्टरों का कहना है।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!