TRENDING TAGS :
Ballia News : बलिया में बड़ा हादसा, बिहार के पुलिसकर्मियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, 29 घायल
Ballia News : उत्तर प्रदेश के बलिया में बड़ा हादसा हो गया है। यहां बिहार स्पेशल आर्म्ड पुलिस से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। यह बिहार के डेहरी से सिवान जा रही थी। हादसे में लगभग 29 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं।
Ballia News : उत्तर प्रदेश के बलिया में बड़ा हादसा हो गया है। यहां बिहार स्पेशल आर्म्ड पुलिस से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है, जिससे करीब 29 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू करके बाहर निकाला और घायल पुलिस कर्मियों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, 10 पुलिस कर्मियों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है। वहीं, एसपी भी जिला चिकित्सालय पहुंच गए हैं।
जानकारी के मुताबिक, यह घटना बीती रात बैरिया के चांददियर चौकी के पास हुई है। दिवाली और छठ पूजा में ड्यूटी के लिए पुलिसकर्मी डेहरी से सिवान एक निजी बस से जा रहे थे, जो खाई में पलट गई है। इस हादसे में 29 पुलिसकर्मी घायल हो गए है, 10 की हालत गंभीर बताई जा रही है, उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।
दस की हालत गंभीर
बलिया एसपी विक्रांत वीर ने बताया कि बस में बिहार स्पेशल आर्म्स पुलिस की 18वीं बटालियन की एक कंपनी सवार थी। दुर्घटना रात में हुई और जवानों को बाहर निकालने के बाद नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। उन्होंने कहा कि करीब दस लोग गंभीर रूप से घायल हैं, उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। सभी की हालत अभी स्थिर है।
सिवान जा रहे थे
बता दें कि दिवाली ओर छठ पूजा को लेकर सिवान में 81 पुलिस जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। डुमराव की फोर्स डेहरी रोहतास में तैनात थी। निजी बसों से 81 जवान सिवान के लिए रवाना हुए थे। बीती रात लगभग 12.30 बजे जवानों से भरी एक बास पास अनियंत्रित होकर पानी से भरे खेत में पलट गई। वहीं, दूसरी बस रुद्रपुर गांव के पास सड़क किनारे खड़ी थी, तेज रफ्तार ट्रेलर ने टक्कर मार दी है, जिससे एक होमगार्ड घायल हो गया है। हालांकि गनीमत रही उस समय बस में पुलिसकर्मी सवार नहीं थे।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!